/ Nov 24, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

एमकेआईटीएम में प्रदेश भर से जुट रहे होम-स्टे संचालक, सीखेंगे आधुनिक प्रबंधन के गुर

Table of Content

15 से 19 सितंबर तक आयोजित होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

लखनऊ। ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान को गति देने के साथ उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को विशिष्ट पहचान दिलाने और स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पर्यटन विभाग ने कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में विभाग के अंतर्गत संचालित मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (एमकेआईटीएम) में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए करीब 30 होम-स्टे संचालकों के लिए 15 से 19 सितंबर तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को होम-स्टे के प्रभावी संचालन, आधुनिक पर्यटन कौशल और उत्कृष्ट आतिथ्य सेवाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहल सरकार के ‘आतिथ्य से आत्मनिर्भरता’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘प्रदेश सरकार ग्रामीण पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए नवाचार, कौशल विकास और स्थानीय युवाओं के सशक्तिकरण पर विशेष फोकस कर रही है। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने वाले होम-स्टे संचालकों में अधिकांश ऐसे हैं, जिन्होंने औपचारिक शिक्षा के बाद पर्यटन विभाग के सहयोग से स्वरोजगार के रूप में होम-स्टे संचालन को अपनाया है। विभाग के सतत प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से युवा सफल होम स्टे संचालक बन रहे हैं।’ 

सीखेंगे मार्केटिंग से लेकर ब्रांडिंग तक के गुर

होम-स्टे संचालकों को पेशेवर आतिथ्य सेवा प्रदाता बनाने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्हें व्यवसाय को सफल बनाने के हर पहलू की जानकारी दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान विशेषज्ञ, प्रशिक्षुओं को बताएंगे कि कम लागत में प्रभावी मार्केटिंग, होम-स्टे की ब्रांडिंग, सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्रचार कैसे किया जा सकता है। साथ ही, अतिथियों के पंजीकरण, शिकायत निवारण, सेवा प्रबंधन, टैरिफ निर्धारण, मूल्य तय करने और लागत नियंत्रण की व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी। प्रशिक्षण में हाउसकीपिंग, रखरखाव, इंटीरियर सहित अन्य जानकारी भी दी जाएगी। 

इसके अलावा, होम स्टे संचालकों को बेहतर आतिथ्य सेवा, व्यक्तित्व विकास, ग्रूमिंग, स्थानीय व्यंजनों और जैविक उत्पादों के मानकीकरण, स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य, टेबल एटीकेट और सेवा प्रोटोकॉल की बारीकियां भी बताई जाएंगी। पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में होम स्टे संचालकों को चार दिन थ्योरी और पांचवें दिन एक होम स्टे का भ्रमण कराकर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पर्यटन विभाग द्वारा बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होम-स्टे नीति-2025 के तहत अब तक 1,000 से अधिक सर्टिफिकेट जारी किए जा चुके हैं। जनवरी 2026 के उपरांत आवेदन में तेजी आई है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महोबा के ककुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरिया के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बुंदेलखंड के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति को जाना

बुंदेलखंड की माटी ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन अब गांवों की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आजीविका को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में महोबा जनपद के ग्रामीण पर्यटन गांव ककुन में दक्षिण कोरिया की वॉन क्वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

देव दीपावली 2026: 24 नवंबर को 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे वाराणसी के गंगा घाट, 2,100 ड्रोन शो होगा खास आकर्षण

दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती होगा आकर्षण  लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म और आस्था की नगरी काशी देव दीपावली के दिव्य उत्सव के लिए सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, तो पूरी नगरी स्वर्णिम आभा से नहा उठेगी। इस अलौकिक छटा के बीच काशी एक बार...

UP Silk Farming: उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन बढ़ाने पर जोर, मंत्री राकेश सचान ने रेशम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

कृषक प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिकों को आमंत्रित करने, भव्य ‘सिल्क एक्सपो’ आयोजित करने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में रेशम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, कृषक...

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती 2026 पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव की शिक्षाओं और भाईचारे का दिया संदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उप मुख्यमंत्री ने कहा...

लखनऊ में भव्य ‘उ.प्र. हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो’ आयोजित करने तथा फैशन शो व बायर-सेलर मीट कराने के निर्देश

टेक्सटाइल पॉलिसी का लाभ धरातल पर पहुंचाने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रगति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.