TN

TotaRam News

What's Hot

रेरा की 198वीं अथॉरिटी बैठक में 3 परियोजनाओं पर 5-5 लाख की शास्ति अधिरोपित की गई

Table of Content

अपंजीकृत परियोजनाओं के प्रचार पर रेरा की सख्ती, पिछले छह महीने में 13 परियोजनाओं पर लगाई गई 63 लाख की शास्ति

लखनऊ / गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने अपंजीकृत आवासीय परियोजनाओं के प्रचार-प्रसार के मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए एस्टेट 105, सोभा रिवाना और अविकल्प एस्टेट परियोजनाओं पर 5-5 लाख रुपये की शास्ति अधिरोपित की है। यह निर्णय रेरा की 198वीं अथॉरिटी बैठक में लिया गया। यह कार्रवाई भू-सम्पदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 की धारा-3 के उल्लंघन के मामलों में की गई है। रेरा अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, किसी भी योजना क्षेत्र में स्थित ऐसी रियल एस्टेट परियोजना, जिसका क्षेत्रफल 500 वर्ग मीटर से अधिक हो या जिसमें 8 से अधिक फ्लैट या अपार्टमेंट शामिल हों, उसका विज्ञापन, विपणन, बुकिंग या बिक्री शुरू करने से पहले रेरा में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के किसी भी माध्यम चाहे वह वेबसाइट, सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफॉर्म हो पर परियोजना का प्रचार-प्रसार करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।

प्राधिकरण द्वारा की गई जांच में पाया गया कि एम/एस मैक्स एस्टेट की नोएडा स्थित परियोजना ‘एस्टेट 105’ तथा एम/एस सोभा लिमिटेड की नोएडा स्थित परियोजना ‘सोभा रिवाना’ का प्रचार-प्रसार बिना रेरा पंजीकरण के वेबसाइट के माध्यम से किया जा रहा था। यह स्पष्ट रूप से अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है। वहीं, एम/एस धनुषकोठी बिल्डर एवं डेवलपर की लखनऊ स्थित परियोजना ‘अविकल्प एस्टेट’ में बिना पंजीकरण के बिक्री किए जाने का मामला सामने आया, जो गंभीर उल्लंघन माना गया। इन मामलों में रेरा द्वारा संबंधित प्रमोटरों को पूर्व में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था, किन्तु प्रस्तुत किए गए जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। इसके पश्चात प्राधिकरण ने भू-सम्पदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 की धारा-59 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए तीनों परियोजनाओं पर 5-5 लाख रुपये का आर्थिक दंड अधिरोपित किया।

उल्लेखनीय है कि अधिनियम की धारा-59 के अनुसार, यदि कोई प्रमोटर धारा-3 के प्रावधानों का उल्लंघन करता है, तो उस पर परियोजना की अनुमानित लागत का 10 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, यदि उल्लंघन जारी रहता है या प्राधिकरण के आदेशों का अनुपालन नहीं किया जाता, तो संबंधित प्रमोटर के विरुद्ध तीन वर्ष तक के कारावास अथवा अतिरिक्त आर्थिक दंड का प्रावधान भी किया गया है। रेरा की यह कार्रवाई रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा घर खरीदारों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे यह स्पष्ट संदेश गया है कि बिना पंजीकरण के परियोजनाओं का प्रचार-प्रसार या बिक्री करने वाले प्रमोटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

पिछले छह महीनों में प्राधिकरण द्वारा अपंजीकृत परियोजनाओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए कुल 13 परियोजनाओं पर 63 लाख रुपये की शास्ति अधिरोपित की जा चुकी है। जिनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित परियोजनाएं शामिल हैं—

  • एम/एस एसआरएसडी बिल्डकॉन वेंचर एलएलपी (SRSD Buildcon Venture LLP), गाजियाबाद की ‘फारेस्ट वॉक फेस-2 (Forest Walk Phase-2)’ परियोजना पर 5 लाख रुपये
  • एम/एस परदोस डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (Pardos Developers Pvt Ltd), लखनऊ की ‘सुकून बाय परदोस ओकस (Sukoon by Pardos Okas)’ परियोजना पर 5 लाख रुपये
  • एम/एस एलडिको होम्स डेवलपर लिमिटेड की नोएडा स्थित ‘Eldeco 7 Peak Residencies’ परियोजना पर 5 लाख रुपये
  • एम/एस पूजा इन्फोटेक प्रा. लि. की नोएडा स्थित ‘Jain X Cyber City’ परियोजना पर 4 लाख रुपये
  • एम/एस ओम बिल्डकॉन की मथुरा स्थित ‘Shri Vrinda Orchids’ परियोजना पर 5 लाख रुपये
  • एल्डेको हाउसिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की लखनऊ स्थित ‘Eldeco Solano Gardens’ परियोजना पर 5 लाख रुपये
  • एम/एस विकास विहार डेवलपर्स एंड कंस्ट्रक्शन की लखनऊ स्थित ‘Vikas Vihar Officers Enclave’ परियोजना पर 5 लाख रुपये
  • एम/एस इम्पैक्टम लैंड प्रा. लि. की मथुरा स्थित ‘The Rass’ परियोजना पर 5 लाख रुपये
  • एम/एस जॉन बिजनेस कंसल्टेंट्स प्रा. लि. की लखनऊ स्थित ‘HIM Golden City’ परियोजना पर 4 लाख रुपये
  • एम/एस सफरान डेवलपर्स प्रा. लि. की लखनऊ स्थित ‘Sanfran Estate Anandam Villas’ परियोजना पर 5 लाख रुपये


रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने कहा कि प्राधिकरण रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण के किसी भी परियोजना का प्रचार-प्रसार या बिक्री करना अधिनियम का गंभीर उल्लंघन है और ऐसे मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि घर खरीदारों के हितों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रमोटरों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

देवरिया का दीर्घेश्वर नाथ मंदिर: महाभारत काल का वह शिव मंदिर जहां आज भी आते हैं अश्वत्थामा

चिरंजीवी अश्वत्थामा आज भी शिव आराधना करने आते हैं संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की सलेमपुर तहसील अंतर्गत मझौली राज की धरती पर छोटी गंडक नदी (हिरण्यवटी नदी) के तट,स्थित एक स्वयं-भू शिव मंदिर की गाथाएं द्वापर युग यानी महाभारत काल से जुड़ी हैं। जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित...

ITI Transformation: नई दिल्ली में सारथी टास्कफोर्स की पहली बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा

आईटीआई संस्थानों के समग्र परिवर्तन पर मंथन नई दिल्ली / लखनऊ। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के समग्र परिवर्तन के उद्देश्य से गठित सारथी (Strategic Advisory and Reforms Taskforce for Holistic ITI Transformation) की प्रथम बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय कौशल...

एलडीए की अनंत नगर योजना में 540 प्लॉटों का हुआ आवंटन

5,181 आवेदकों ने लिया हिस्सा लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को अनंत नगर आवासीय योजना के 540 भूखण्डों का लॉटरी से आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के प्लूटो सभागार में हुये इस आयोजन में 5,181 आवेदकों के मध्य लॉटरी ड्रा की पर्चियां निकाली गयीं। लॉटरी में अपने नाम की पर्ची निकलने पर आवेदकों के...

लखनऊ जनेश्वर मिश्र पार्क रोज गार्डन में 40 डिग्री गर्मी में भी खिलखिला रहे गुलाब

एलडीए की पहल लखनऊ। जून का महीना और तापमान 40 डिग्री के पार। इसके बाद भी गुलाब के फूल खिलखिला रहे हैं। जनेश्वर मिश्र पार्क स्थित रोज गार्डेन में आपको यह अजूबा देखने को मिल सकता है। 12 जून, 2026 को राष्ट्रीय लाल गुलाब दिवस के अवसर पर रोज गार्डेन में जुटे पर्यावरण प्रेमियों ने...

झांसी में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम

जयवीर सिंह ने किया वृक्षारोपण और प्रदर्शनी का अवलोकन लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जनपद झांसी और फर्रूखाबाद जयवीर सिंह 12 से 14 जून, 2026 तक भ्रमण पर रहेंगे। इन दोनों जनपदों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा झांसी में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.