TN

TotaRam News

What's Hot

राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास बनेगी शहर की सबसे बड़ी मल्टीलेवल पार्किंग

Table of Content

  • बसंतकुंज योजना के सेक्टर-जे में 21,216 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनेगी पार्किंग
  • 05 मंजिला पार्किंग में एक साथ खड़ी हो सकेंगी 370 बसें व 400 चार पहिया वाहन
  • लगभग 150 करोड़ रूपये की लागत से होगा निर्माण, ऊपर गेस्ट हाउस का होगा प्रावधान

लखनऊ। बसन्तकुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास शहर की सबसे बड़ी मल्टीलेवल पार्किंग बनेगी। जिसमें एक साथ 370 बसें व 400 से अधिक चार पहिया वाहन खड़े किये जा सकेंगे। पार्किंग के ऊपरी हिस्से में गेस्ट हाउस बनेगा, जिसमें कमरों के साथ ही वीआईपी लाउंज व मीटिंग हाॅल का भी प्रावधान होगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा मल्टीलेवल पार्किंग का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है, जिसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा बसन्तकुंज योजना के सेक्टर-जे में लगभग 65 एकड़ क्षेत्रफल में राष्ट्र प्रेरणा स्थल विकसित किया गया है। जिसका लोकार्पण माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 25 दिसम्बर, 2025 को किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में लगभग 02 लाख लोगों ने प्रतिभाग किया था। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आयी 2500 से अधिक बसों के लिए प्रेरणा स्थल के आसपास खाली भूखण्डों पर अस्थायी पार्किंग विकसित की गयी थीं। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी राष्ट्र प्रेरणा स्थल में इस तरह के भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसके लिए स्थल के पास मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है।

05 मंजिला होगी पार्किंग
उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि पार्किंग के निर्माण के लिए राष्ट्र प्रेरणा स्थल से सटी हुयी 21,216 वर्गमीटर भूमि चिन्हित की गयी है, जोकि एक तरफ 45 मीटर और दूसरी तरफ 24 मीटर रोड पर है। यहां 02 भूमिगत पार्किंग के साथ ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर व सेकेंड फ्लोर पर पार्किंग स्पेस बनाया जाएगा। कुल 05 मंजिला पार्किंग में एक साथ 370 बसें व 400 से अधिक चार पहिया वाहन खड़े किये जा सकेंगे।

भव्य इंट्रेस-एक्जिट प्लाजा बनेगा
उपाध्यक्ष ने बताया कि पार्किंग में बसों का आवागमन सुगमता से हो, इसके लिए भव्य इंट्रेस व एक्जिट प्लाजा बनाये जाएंगे। पार्किंग के ऊपरी हिस्से में गेस्ट हाउस भी बनाया जाएगा, जिसमें कमरों के साथ वीआईपी लाउंज व मीटिंग हाॅल आदि का भी प्रावधान होगा। उन्होंने बताया कि इस मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण में लगभग 150 करोड़ रूपये की लागत आएगी। इसका प्रस्ताव तैयार होते ही शासन को भेजा जाएगा और स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.