TN

TotaRam News

What's Hot

पीएम गति शक्ति से यूपी में परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन पर जोर

Table of Content

पीएम गति शक्ति के जरिए यूपी में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के निष्पादन को मिलेगी रफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचा व सामाजिक परियोजनाओं की योजना और कार्यान्वयन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के उपयोग को मजबूत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य परियोजनाओं की आवश्यकताओं और बुनियादी ढांचे की कमियों की समय रहते पहचान, विभागों के बीच बेहतर समन्वय और परियोजनाओं के समयबद्ध निष्पादन को सुनिश्चित करना है।

पीएम गति शक्ति के प्रभावी कार्यान्वयन पर लखनऊ स्थित इन्वेस्ट यूपी कार्यालय में BISAG-N (MeitY) के सहयोग से बैठक आयोजित की गई। इसमें पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा, यूपीडा, स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास सहित विभिन्न विभागों और जिलों के 100 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया।

नियोजन से आगे बढ़कर परियोजना कार्यान्वयन पर जोर

बैठक में परियोजना स्तर पर पीएम गति शक्ति के प्रभावी उपयोग की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने परियोजना की आवश्यकता और संभावित कमियों की पहचान, विभागीय समन्वय, संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। इसका उद्देश्य परियोजना क्रियान्वयन में संभावित देरी को कम करना और जमीन पर बेहतर परिणाम सुनिश्चित करना है।

उत्तर प्रदेश ने पीएम गति शक्ति मंच पर 29 अनिवार्य डेटा लेयर्स को एकीकृत किया है, जबकि 56 अतिरिक्त विभागीय लेयर्स को शुरू या एकीकृत किया गया है। इनका उपयोग बुनियादी ढांचा और आर्थिक विकास से जुड़ी परियोजनाओं के लिए बेहतर निर्णय लेने में किया जा रहा है। पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना के तहत राज्य में ₹2,150 करोड़ से अधिक की 32 से ज्यादा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का कार्यान्वयन किया गया है। साथ ही भविष्य में निश्चित समयान्तराल पर सभी स्टेकहोल्डर विभागों के साथ बैठक आयोजित की जायेगी।

इन्वेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरण आनंद ने कहा कि पीएम गति शक्ति साझा नियोजन ढांचे के माध्यम से विभागों के बीच समन्वय को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा, “पीएम गति शक्ति से परियोजनाओं की आवश्यकताओं और संभावित कमियों की पहले पहचान करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय में मदद मिल रही है। इससे परियोजनाओं को योजना से जमीन पर क्रियान्वयन तक तेजी से आगे बढ़ाने में सहायता मिल रही है।”

संस्थागत व्यवस्था से परियोजना निष्पादन को मजबूती

राज्य सरकार ने परियोजना नियोजन और कार्यान्वयन में पीएम गति शक्ति पोर्टल के उपयोग को अनिवार्य करते हुए शासनादेश जारी किया है। ₹100 करोड़ से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को EGoS/NPG व्यवस्था के तहत विचार के लिए रखा जाना आवश्यक है। सभी 75 जिलों में जिला स्तरीय नियोजन व्यवस्था को भी लागू किया गया है। इसके अलावा, 2,000 से अधिक अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है और परियोजना नियोजन एवं निगरानी के लिए 26 से अधिक एप्लिकेशन विकसित किए गए हैं।

‘पहुंच’ (PAHUNCH) शिक्षा नियोजन उपकरण, लखनऊ मेट्रो चरण-1बी के संरेखण नियोजन और अन्नपूर्णा भवन के लिए भूमि पहचान जैसे उदाहरण दर्शाते हैं कि पीएम गति शक्ति को परियोजना स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। पीएम गति शक्ति की यह व्यवस्था उत्तर प्रदेश के बढ़ते एक्सप्रेसवे, रेल और हवाई संपर्क नेटवर्क के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर रही है। इससे लॉजिस्टिक्स दक्षता, औद्योगिक विकास और निवेश सुविधा को मजबूती देने के साथ राज्य में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के तेज और प्रभावी क्रियान्वयन को गति मिल रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.