/ Jun 17, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी में कृषि के लिए एआई और ड्रोन से नई कार्ययोजना तैयार

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार), लखनऊ के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह ने आज आयोजित एक प्रेस वार्ता में “विकसित कृषि विकसित भारत @2047 के लिए कृषि में परिवर्तन” विषय पर संपन्न हुई छठी कृषि विज्ञान कांग्रेस की महत्वपूर्ण सिफारिशों और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि 8 से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित इस कांग्रेस में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के सुधार हेतु कई रणनीतिक निर्णय लिए गए हैं, जो प्रदेश की कृषि को आधुनिक और लाभप्रद बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। इस विज्ञान कांग्रेस में लगभग 700 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 350 वैज्ञानिक और 350 छात्र शामिल थे, जो उपकार की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है।
महानिदेशक ने जानकारी दी कि भविष्य की कार्ययोजना के तहत जलवायु परिवर्तन, रोग नियंत्रण और उत्पादकता बढ़ाने के लिए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और ड्रोन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का व्यापक उपयोग किया जाएगा। कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए काला नमक चावल की नई किस्मों और मक्के की हाइब्रिड प्रजातियों के विकास जैसी उपलब्धियों को और आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही बागवानी के क्षेत्र में शर्बती अमरूद की नई किस्मों के माध्यम से किसानों की आय में हो रही लाखों की वृद्धि को देखते हुए अन्य फसलों पर भी शोध जारी है। गन्ने के साथ सह-फसली खेती और धान की सीधी बुवाई के लिए मशीनीकरण को बढ़ावा देना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है।
डॉ. सिंह ने बताया कि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए उन्हें सीधे बड़े बाजारों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। कृषि समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु मंडलीय स्तर पर प्रयोगशालाओं और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, वैज्ञानिकों की दक्षता बढ़ाने के लिए कृषि विश्वविद्यालयों और केवीके (KVK) के विशेषज्ञों को अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में प्रशिक्षण हेतु भेजा जा रहा है। इक्रिसैट (ICRISAT), हैदराबाद के सहयोग से स्टार्टअप और मूल्यवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और उत्तर प्रदेश में मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए इक्रिसैट का एक क्षेत्रीय केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी प्रक्रियाधीन है।
पशुपालन क्षेत्र में एआई के माध्यम से पशुओं के स्वास्थ्य, आहार प्रबंधन और दूध उत्पादन बढ़ाने पर अनुसंधान किया जा रहा है। प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ ही इसकी प्रमाणीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया है। किसानों की वर्तमान आर्थिक स्थिति के सटीक आकलन के लिए एक विस्तृत आर्थिक सर्वेक्षण कराया जा रहा है। आईएआरआई (IARI), दिल्ली के मॉडल पर आधारित विविधीकरण और संरक्षित खेती की एक बड़ी परियोजना पर कार्य शुरू हो चुका है, जिससे प्रदेश के कृषि परिदृश्य में व्यापक सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है। प्रेस वार्ता के दौरान कृष्ण अनुसंधान परिषद उत्तर प्रदेश के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

भारतीय रेल की बड़ी मंजूरी: 755 करोड़ रुपये की चांपा–कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से बढ़ेगी कोयला ढुलाई क्षमता

Totaram.news. बढ़ते कोयला परिवहन, अतिरिक्त माल ढुलाई और नेटवर्क क्षमता में वृद्धि के लिए अत्यधिक इस्तेमाल होने वाले रेल गलियारे का आधुनिकीकरण और उसकी क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। भारत के कोयला-समृद्ध क्षेत्रों में रेलवे की क्षमता में सुधार करते हुए, भारतीय रेल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) की 42 किलोमीटर लंबी...

लखनऊ में उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर

लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति, कासगंज और पीलीभीत रहे सबसे आगे लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के कर-कमलों से मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पुस्तकालय भवन में उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी...

लखनऊ हजरतगंज दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में बड़े मंगल पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन

हजरतगंज हनुमान मंदिर में बड़े मंगल पर भव्य भंडारा लखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार के पावन अवसर पर माननीय कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री, उत्तर प्रदेश सूर्य प्रताप शाही एवं शाही परिवार की ओर से एक भव्य एवं विशाल भंडारे का सफल आयोजन किया...

ऑपरेशन दृष्टि: रांची में भारतीय सेना और वायुसेना का मेगा आई सर्जरी कैंप शुरू, 200 से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

भारतीय सेना करेगी मुफ्त मोतियाबिंद और ग्लूकोमा सर्जरी रांची। ऑपरेशन दृष्टि के तहत एक बड़े स्वास्थ्य सेवा अभियान में, भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना की एक विशेष नेत्र चिकित्सकीय टीम ने मिलिटरी हॉस्पिटल नमकुम, रांची में एक मेगा एडवांस्ड सर्जिकल आई कैंप शुरू किया है। यह कैंप 15-19 जून 2026 के बीच चल रहा है...

उत्तर प्रदेश में पर्यटन विकास को बढ़ावा: 8 जिलों की 33 पर्यटन परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा 31 मार्च, 2026 तक स्वीकृत परियोजनाओं पर शासनादेश जारी करते हुए अवस्थापना विकास की परियोजनाओं पर कार्रवाई शुरू करा दी गई है। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि सभी कार्य निर्धारित तिथि तक गुणवत्ता के साथ पूरा करायें। राज्य सरकार की प्राथमिकता आस्था के साथ विकास और पर्यटन सेक्टर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.