लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपने परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर न केवल सफलता प्राप्त की है, बल्कि अपने अभिभावकों एवं गुरुओं का मान भी बढ़ाया है। यह सफलता उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी अपनी मेहनत, अटूट संकल्प और सकारात्मक सोच के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहें तथा अपने जीवन के प्रत्येक लक्ष्य को साधते हुए सफलता के नए शिखर स्थापित करें। उप मुख्यमंत्री ने मां सरस्वती से सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए उनके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता की प्रार्थना की है।
