TN

TotaRam News

What's Hot

UP किसानों के लिए 50% अनुदान पर बीज उपलब्ध

Table of Content

दर्शन पोर्टल पर आवेदन की अपील कृषि मंत्री ने की

लखनऊ। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज कृषि भवन सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को खरीफ सीजन के लिए किसानों की मांग के अनुरूप समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज और उर्वरक उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से अपील की कि कृषि विभाग द्वारा प्रदान किए जा रहे 50 प्रतिशत अनुदान का लाभ उठाने के लिए वे दर्शन पोर्टल पर यथाशीघ्र आवेदन करें।
समीक्षा के दौरान कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में खरीफ अभियान-2026 के अंतर्गत उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण की स्थिति पिछले वर्ष के मुकाबले काफी बेहतर है। इस वर्ष खरीफ सत्र हेतु कुल 61.50 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके सापेक्ष 25 मई, 2026 तक 36.99 लाख मीट्रिक टन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा चुकी है। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह उपलब्धता 32.72 लाख मीट्रिक टन थी। वर्तमान में प्रदेश के पास 28.61 लाख मीट्रिक टन का विशाल भंडार अवशेष के रूप में सुरक्षित है, जिससे आगामी कृषि कार्यों में उर्वरक की कोई कमी नहीं होगी।
वितरण के आंकड़ों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष वितरण व्यवस्था में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पिछले वर्ष मई माह तक जहाँ 8.10 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरित हुआ था, वहीं इस वर्ष यह आंकड़ा बढ़कर 8.38 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बीजों की उपलब्धता और वितरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक पात्र किसान को योजना का लाभ सुलभ हो।
बैठक में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, प्रमुख सचिव कृषि रवींद्र, प्रमुख सचिव सहकारिता अजय कुमार शुक्ला, सचिव कृषि इन्द्र विक्रम सिंह, रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव योगेश कुमार, निदेशक कृषि पंकज त्रिपाठी, प्रबंध निदेशक पीसीएफ चंद्र भूषण, निदेशक उत्तर प्रदेश बीज प्रमाणीकरण टीपी चौधरी, अपर निदेशक कृषि रक्षा आशुतोष मिश्र, संयुक्त निदेशक ब्यूरो अखिलेश कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक उर्वरक अजय कृष्णा सहित कृषि एवं सहकारिता विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.