/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

UPITS 2026 को बनाया जाएगा सशक्त सोर्सिंग प्लेटफॉर्म, विभागों को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

Table of Content

लखनऊ। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को लोक भवन सचिवालय के सी-ब्लॉक स्थित सभा कक्ष में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 के चतुर्थ संस्करण की तैयारियों की अद्यतन प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में इन्वेस्ट यूपी, कृषि विपणन, विदेश व्यापार तथा यूपीएलसी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में ट्रेड शो की तिथियां 25 से 29 सितम्बर 2026 निर्धारित किए जाने का निर्णय लिया गया, जिससे अंतरराष्ट्रीय खरीदारों एवं विक्रेताओं को पूर्व नियोजन में सुविधा मिल सके और आयोजन की लॉजिस्टिक्स व्यवस्था बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जा सके। यह भी तय किया गया कि इस वर्ष का आयोजन पिछले वर्ष के पैमाने पर ही किया जाएगा, लेकिन विभागों को निर्देश दिए गए कि वे पारंपरिक प्रदर्शनी के बजाय अपनी उपलब्धियों को अधिक प्रभावी एवं आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करें।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि इस वर्ष ट्रेड शो का प्रमुख फोकस “जनता तक उपलब्धियों का प्रभावी संप्रेषण” होगा। प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे मीडिया, केंद्रीय प्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों का ध्यान आकर्षित हो सके।
बैठक में स्टॉल आवंटन एवं शुल्क संरचना पर भी निर्णय लिया गया। स्टॉल दरें 7,500 से 8,000 रूपये के बीच निर्धारित की गई हैं। दो तरफ खुले स्टॉल पर 10 प्रतिशत तथा तीन या चार तरफ खुले स्टॉल पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देय होगा। साथ ही, इस बार निजी क्षेत्र एवं छोटे कॉरपोरेट्स को भी पर्याप्त अवसर और दृश्यता प्रदान करने के निर्देश दिए गए, ताकि वे भी इस मंच का लाभ उठा सकें।
युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “सीएम युवा” पवेलियन की सफलता को आगे बढ़ाते हुए डेयरी, उद्योग, मत्स्य एवं खाद्य प्रसंस्करण विभागों को नवाचार आधारित व्यावसायिक विचार प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे विशेष रूप से एनसीआर एवं गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र के युवाओं को नए उद्यम स्थापित करने की प्रेरणा मिल सके।
बैठक में एक्सपो मार्ट में विभागों को आवंटित हॉल एवं क्षेत्रफल की जानकारी भी साझा की गई तथा सभी विभागों को अपने-अपने सार्वजनिक उपक्रमों एवं निजी उत्पादकों को अधिकाधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए, ताकि यह आयोजन उत्तर प्रदेश का एक सशक्त सोर्सिंग प्लेटफॉर्म बन सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.