/ Jun 17, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

लखीमपुर खीरी पर्यटन के लिए 483 लाख स्वीकृत

Table of Content

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के अंतर्गत लखनऊ मण्डल के जनपद लखीमपुर खीरी के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की पर्यटन विकास की परियोजनाओं के लिए 662.21 लाख रूपये की धनराशि के प्रशासकीय स्वीकृत के सापेक्ष 07 परियोजनाओं के लिए 483 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इसके लिए यूपीएसटीडीसी कार्यदायी संस्था को नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है कि परियोजना के कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करायें।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद लखीमपुर के मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महाभारत कालीन पाण्डवों द्वारा स्थापित ओछवानाथ शिव मंदिर के पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण के लिए 111 लाख रूपये, निघासन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निघासन तहसील के ढखेरवा चौराहे के आगे अंतर्वेद नाम प्राचीन स्थान के पर्यटन विकास के लिए 81 लाख रूपये तथा गोला गोकरन नाथ के चौसन्दे बाबा स्थान के पर्यटन विकास के लिए 96 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
जयवीर सिंह ने बताया कि इसी प्रकार लखीमपुर खीरी के सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अटकोनवा में माता बेलहिया धाम के पर्यटन विकास के लिए 60 लाख रूपये, पलिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सम्पूर्णा नगर में स्थित बालाजी मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 20 लाख रूपये, श्रीनगर विकासखण्ड लखीमपुर खीरी के अंतर्गत प्राचीन देवकली तीर्थ मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 70 लाख रूपये तथा कस्ता में स्थित बाबा गौरीशंकर बेहजम का पर्यटन विकास के लिए 45 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
श्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्राचीन विरासत से जुड़े पूरे प्रदेश के धार्मिक स्थलों का पर्यटन विकास के अंतर्गत सौन्दर्यीकरण के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधायें सुलभ कराने के लिए परियोजनाएं स्वीकृत की गयी है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ सांस्कृतिक पुनरोद्धार कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए धार्मिक पर्यटन से श्रद्धालुओं को जोड़ना है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन तथा राज्य सरकार को राजस्व की प्राप्ति भी होगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Kaushal Samvad Conference Lucknow: यूपी स्किल डवलपमेंट मिशन ने स्किल हब बनाने के लिए उद्योग साझेदारी और नीति पर किया मंथन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन मुख्यालय में बुधवार को ‘कौशल संवाद सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग डॉ. हरिओम एवं मिशन निदेशक पुलकित खरे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रदेश भर के कौशल विकास से जुड़े इंडस्ट्री ट्रेनिंग पार्टनर्स,...

अमित शाह ने Cyber Crime Helpline 1930 की समीक्षा की, साइबर फ्रॉड रोकथाम के लिए AI आधारित अपग्रेड के दिए निर्देश

CFCFRMS की समीक्षा, साइबर फ्रॉड रोकथाम पर जोर Totaram.news. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में नेशनल साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की और इसे और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। बैठक में नागरिकों को साइबर अपराधों, विशेषकर साइबर वित्तीय धोखाधड़ी, से त्वरित राहत प्रदान...

NS Tarkash: सेशेल्स दौरा पूरा कर रवाना हुआ भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट, भारत-सेशेल्स समुद्री साझेदारी को मिली मजबूती

Totaram.news. भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तरकश आगे की तैनाती के लिए अपने पोर्ट कॉल को पूरा करने के बाद 15 जून 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया से रवाना हुआ। जहाज ने अपनी यात्रा के दौरान भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता और समुद्री साझेदारी को मजबूत...

UPSTDC Religious Tour Package: अयोध्या, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्याचल के लिए नियमित वीकेंड यात्रा शुरू

वरिष्ठ नागरिकों को शुल्क में रियायत, यात्रा के दौरान मिलेंगी अन्य सुविधाएं लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की आध्यात्मिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान के माध्यम से श्रद्धालुओं को रामनगरी अयोध्या की दिव्य आस्था और नैमिषारण्य...

KGMU Lucknow ने 6 साल के बच्चे की पहली रोबोटिक पायलोप्लास्टी की, उत्तर प्रदेश में बाल चिकित्सा क्षेत्र में नया इतिहास

अत्याधुनिक किडनी सर्जरी से मिली राहत संजय मिश्र। लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग ने उत्तर प्रदेश में बाल चिकित्सा उपचार के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। विभाग ने पहली बार छह वर्षीय बच्चे की सफल रोबोटिक-असिस्टेड लेफ्ट पायलोप्लास्टी (गुर्दे और मूत्रनली के जोड़ की सर्जरी) कर एक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.