TN

TotaRam News

What's Hot

UP Honey Production Boost: न्यूजीलैंड की आधुनिक तकनीक से शहद उत्पादन और निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

Table of Content

UP Honey Export News: New Zealand Advanced Beekeeping Technology to Empower Farmers

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शुक्रवार को न्यूजीलैंड के शहद उत्पादन एवं प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश में गुणवत्तायुक्त शहद उत्पादन, प्रसंस्करण तथा तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व बी.एल. मीणा, अपर मुख्य सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने किया।
प्रतिनिधिमंडल में न्यूजीलैंड के ईशान जयवर्धने (व्यापार कार्यान्वयन), मेलानी फिलिप्स (कृषि सलाहकार), बायरन टेलर (तकनीकी सलाहकार, मधुमक्खी पालन), प्रियम अरोड़ा (कृषि भागीदारी प्रबंधक, न्यूजीलैंड उच्चायोग), संदीप साहा (एपीडा क्षेत्रीय प्रमुख, उत्तर-पूर्व एवं लद्दाख) तथा निमित सिंह ‘मधुमखीवाला’, बाराबंकी शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडल द्वारा अवगत कराया गया कि न्यूजीलैंड में उच्च गुणवत्ता वाले शहद के उत्पादन, प्रसंस्करण एवं रोग नियंत्रण की आधुनिक तकनीक विकसित की गई है, जिसे उत्तर प्रदेश के मधुमक्खी पालकों तक प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग के माध्यम से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान रायबरेली एवं बाराबंकी जनपदों का भ्रमण कर स्थानीय मधुमक्खी पालकों से संवाद स्थापित किया गया तथा प्रदेश में शहद उत्पादन की व्यापक संभावनाओं का अध्ययन किया गया।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत एवं न्यूजीलैंड के मध्य हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से दोनों देशों के बीच व्यापारिक एवं तकनीकी सहयोग को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड की उन्नत तकनीक एवं अनुभव का लाभ प्रदेश के मधुमक्खी पालकों को प्रदान कर गुणवत्तायुक्त एवं निर्यातोन्मुख शहद उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा, इससे प्रदेशवासियों को स्वास्थ्यवर्धक शहद उपलब्ध होने के साथ-साथ मधुमक्खी पालकों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषकों को अतिरिक्त आय के साधन उपलब्ध कराने के लिए मधुमक्खी पालन को एक सशक्त व्यवसाय के रूप में विकसित करने हेतु प्रतिबद्ध है। विभाग द्वारा न्यूजीलैंड की नवीन तकनीकों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर किसानों एवं उद्यमियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

मधुमक्खी पालन तकनीक और रोग प्रबंधन पर सहयोग बढ़ेगा

प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी दीं तथा भेंट के लिए आभार व्यक्त किया। टीम लीडर द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि न्यूजीलैंड ने शहद आधारित चॉकलेट टॉफी एवं अन्य स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों के आधुनिक उत्पादन में विशेष दक्षता प्राप्त की है, जिसकी तकनीक एवं अनुभव उत्तर प्रदेश सरकार के साथ साझा किए जाएंगे।
उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारियों एवं शहद उत्पादन से जुड़े उद्यमियों को विशेष प्रशिक्षण हेतु न्यूजीलैंड भेजने की कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वह स्वयं भी प्रतिनिधिमंडल के साथ न्यूजीलैंड एवं यूरोप का भ्रमण कर तकनीकी सहयोग को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
बैठक के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय में अपर मुख्य सचिव बी एल मीणा व विभागीय अधिकारियों के साथ रणनीतिक चर्चा की तथा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से न्यूजीलैंड में शहद उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण, रोग प्रबंधन एवं प्रसंस्करण की आधुनिक प्रणालियों की विस्तृत जानकारी साझा की।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

आयुष मंत्रालय ने 3,100 से अधिक लोक शिकायतों का किया निपटारा

विशेष अभियान 6.0 में 3,134 में से 3,100 लोक शिकायतों का निपटारा, 99% रही समाधान दर डेस्क। आयुष मंत्रालय ने नवंबर 2025 से अगस्त 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6.0 के सफल कार्यान्वयन के माध्यम से नागरिक-केंद्रित शासन, कुशल प्रशासन और समय पर शिकायत निवारण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। यह अभियान...

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.