/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

मऊ के लगभग 900 शिक्षा प्रेरकों के बकाया मानदेय के लिए 5.52 करोड़ रुपये आवंटित

Table of Content

ए.के. शर्मा ने मऊ में शिक्षा प्रेरकों के मानदेय भुगतान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज मऊ स्थित कम्युनिटी हॉल में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षा प्रेरकों के बकाया मानदेय भुगतान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने शिक्षा प्रेरकों के वर्षों से लंबित मानदेय भुगतान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जनपद मऊ के लगभग 900 शिक्षा प्रेरकों के लिए 5 करोड़ 52 लाख रुपये से अधिक तथा प्रदेशभर के शिक्षा प्रेरकों के लंबित मानदेय भुगतान के लिए कुल 397.18 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत एवं आवंटित की गई है।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि शिक्षा प्रेरकों ने गांव-गांव जाकर निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने और समाज में शिक्षा की अलख जगाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। समाज के प्रति उनका योगदान बहुत बड़ा है। उनकी समस्याओं और उनके पक्ष को मैं शासन तक अवश्य पहुंचाऊंगा। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने शिक्षा प्रेरकों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके वर्षों से लंबित मानदेय भुगतान का निर्णय लिया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं। यह सरकार की संवेदनशीलता और समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

युवाओं के हाथों में कट्टे नहीं कंप्यूटर और किताबें देना हमारी सरकार का संकल्प: मंत्री

मंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब प्रदेश के युवाओं के हाथों में कट्टे और कारतूस पकड़ा दिए गए थे, लेकिन आज हमारी सरकार नौजवानों के हाथों में कंप्यूटर और किताबें देकर उन्हें शिक्षित और हुनरमंद बना रही है। प्रदेश में शिक्षा और तकनीकी विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। मिशन कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों का आधारभूत ढांचा मजबूत किया जा रहा है। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के विकास के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये तथा 100 विद्यालयों में कंप्यूटर उपलब्ध कराने की योजना स्वीकृत की गई है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार चाहती है कि प्रदेश का प्रत्येक बच्चा अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने घर-परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन करे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित उत्तर प्रदेश के विजन को साकार करने के लिए डबल इंजन की सरकार शिक्षा, कौशल विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Silk Farming: उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन बढ़ाने पर जोर, मंत्री राकेश सचान ने रेशम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

कृषक प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिकों को आमंत्रित करने, भव्य ‘सिल्क एक्सपो’ आयोजित करने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में रेशम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, कृषक...

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती 2026 पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव की शिक्षाओं और भाईचारे का दिया संदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उप मुख्यमंत्री ने कहा...

लखनऊ में भव्य ‘उ.प्र. हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो’ आयोजित करने तथा फैशन शो व बायर-सेलर मीट कराने के निर्देश

टेक्सटाइल पॉलिसी का लाभ धरातल पर पहुंचाने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रगति...

डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय में ‘राष्ट्रीय समावेशी थिएटर महोत्सव’ का भव्य आयोजन

शिक्षा मंत्रालय की उप सचिव इरा सिंघल रहीं मुख्य अतिथि लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहान रोड स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय में सोमवार, 23 नवम्बर 2026 को ‘राष्ट्रीय समावेशी थिएटर महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश एवं दिल्ली सहित छह राज्यों के दिव्यांग एवं...

UP Assistant Teacher Exam 2026: सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी जारी, 3 दिसंबर को 48 जिलों में होगी परीक्षा

30 नवम्बर 2026 से वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे प्रवेश पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 05/2026 के अंतर्गत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (सम्बद्ध प्राइमरी) तथा बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN)...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.