TN

TotaRam News

What's Hot

UP Food Safety Department का ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान शुरू, सुरक्षित खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी

Table of Content

फूड कोर्ट से लेकर छोटे खाद्य कारोबारियों तक व्यापक निरीक्षण

लखनऊ। प्रदेशवासियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने ‘शुद्ध ही शुभ है’ थीम के साथ प्रदेशव्यापी अभियान शुरू किया है। अभियान केवल त्योहारों तक सीमित नहीं है, बल्कि खाद्य सुरक्षा को वर्षभर प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित खाद्य व्यवहार को दैनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया जाएगा। खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए विशेष जागरूकता एवं निरीक्षण गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

मैन्युफैक्चरिंग के साथ फूड सर्विस सेक्टर पर विशेष फोकस

खाद्य सुरक्षा विभाग अब खाद्य निर्माण इकाइयों के साथ फूड सर्विस सेक्टर पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। नोएडा, लखनऊ और गोरखपुर में फूड कोर्ट एवं फास्ट-फूड प्रतिष्ठानों के निरीक्षण किए जा रहे हैं। अभियान के तहत लग्जरी होटल, बड़े रेस्टोरेंट, बेकरी, मिठाई की दुकानें, ढाबे, इंडस्ट्रियल कैंटीन, आउटडोर कैटरर्स, फूड कोर्ट तथा छोटे स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को भी इसमें शामिल किया गया है। बढ़ती मांग के बीच घटिया सामग्री एवं अनावश्यक आर्टिफिशियल एडिटिव्स के इस्तेमाल पर भी नजर रखी जाएगी।

सेक्टरवार टीमों का गठन

अभियान के तहत खाद्य कारोबारियों (एफबीओ) को स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण, खाद्य-उपयुक्त पैकेजिंग एवं तापमान नियंत्रण के मानकों की जानकारी दी जाएगी। कच्चे-पके तथा शाकाहारी-मांसाहारी खाद्य पदार्थ अलग रखने, स्वच्छ पानी के इस्तेमाल और किचन की सफाई पर जोर होगा। खाद्य पदार्थों को अखबार, किताब या पत्रिका के कागज में पैक करने से बचने की सलाह दी जाएगी। बड़े प्रतिष्ठानों से लेकर छोटे कारोबारियों तक व्यापक कवरेज के लिए अलग-अलग श्रेणियों की टीमें गठित की जाएंगी। निरीक्षण से पहले कारोबारियों को निर्धारित मानकों और चेकलिस्ट की जानकारी देकर आवश्यक सुधार का अवसर दिया जाएगा। बड़े रिटेल चेन एवं लग्जरी होटल में उपलब्ध लीगल और टेस्टिंग व्यवस्थाओं के साथ छोटे कारोबारियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें सरल भाषा में खाद्य सुरक्षा नियमों की जानकारी दी जाएगी।

जिला, मंडल एवं मुख्यालय स्तर पर होगी निगरानी

अभियान की निगरानी जिला, मंडल एवं मुख्यालय स्तर पर की जाएगी। आमजन और खाद्य कारोबारियों की शिकायतों के लिए अलग प्रकोष्ठ गठित किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा को वर्षभर प्राथमिकता देना, सुरक्षित खाद्य वातावरण तैयार करना तथा कारोबारियों एवं उपभोक्ताओं की साझा जिम्मेदारी को मजबूत करना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.