TN

TotaRam News

What's Hot

मत्स्य क्षेत्र में 30 कंपनियां करेंगी 1400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश

Table of Content

लखनऊ। योगी सरकार अब मत्स्य विकास से भी यूपी के युवाओं को रोजगार के अवसर देगी। मत्स्य क्षेत्र में जल्द ही 30 कंपनियां 1407 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही हैं, जिससे प्रदेश के दो हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। इन निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए मत्स्य विभाग ने भी तैयारी प्रारंभ कर दी है। इन निवेश प्रस्तावों के माध्यम से उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग की कार्यप्रणाली अन्य राज्यों के लिए प्रेरक बन गई है। मत्स्य क्षेत्र में कई बड़ी कंपनियां वाराणसी, बाराबंकी, अमेठी समेत कई जनपदों में जल्द निवेश करेंगी।

वाराणसी में 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी औरो सुंदरम
दो दिन पहले हुए मीन महोत्सव में उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग को 1200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। वहीं दिसंबर में हुए मत्स्य निवेश शिखर सम्मेलन में भी 207 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। मीन महोत्सव (27-28 फरवरी) को मिले निवेश प्रस्ताव के मुताबिक औरो सुंदरम फूड्स एंड फीड्स प्राइवेट लिमिटेड 300 करोड़ रुपये वाराणसी में निवेश करेगी। इसी तरह, प्रोबस स्मार्ट थिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड तथा नेक्सजेन कंपनियां 200-200 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। दीपक नेक्सजेन फीड्स प्राइवेट लिमिटेड ने बाराबंकी में 100 करोड़ रुपये निवेश करने की इच्छा जताई है। कुल मिलाकर 30 कंपनियों की ओर से 1407 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

आंध्र प्रदेश की नेक्सजेन लगाएगी फिश प्रोसेसिंग प्लांट
आंध्र प्रदेश की नेक्सजेन फीड्स प्राइवेट लिमिटेड उत्तर प्रदेश में फिश प्रोसेसिंग प्लांट लगाएगी। कंपनी ने उत्तर प्रदेश में 200 करोड़ रुपये निवेश करने की इच्छा जताई है। कंपनी के निदेशक दीपक श्रीनिवास ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक परिवेश की तारीफ की। उन्होंने बताया कि प्लांट में 150 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। यह प्लांट 2028 तक तैयार हो जाएगा। दीपक नेक्सजेन फीड्स प्राइवेट लिमिटेड के एवी सुब्रमण्यम ने बताया कि कंपनी बाराबंकी में फिश फीड प्लांट लगाएगी। 2027 तक पूरी होने वाली इस परियोजना में 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इससे 300 युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।


उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग निवेश प्रस्तावों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगा। प्रदेश में पहली बार हुए मीन महोत्सव में आए उद्यमियों ने उत्तर प्रदेश में 1200 करोड़ रुपये का निवेश करने की इच्छा जताई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मत्स्य विकास की अपार संभावनाओं को बढ़ाने एवं विजन 2047 के लक्ष्यों को पूर्ण करने के उद्देश्य से विभाग तेजी से कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में पहली बार देश-प्रदेश के 5000 मत्स्य किसानों, उद्यमियों एवं वैज्ञानिकों को एक जगह एकत्र किया गया। 17-18 दिसंबर 2025 को हुए मत्स्य निवेश शिखर सम्मेलन में भी 207 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले। इससे दो हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। ये प्रस्ताव जल्द ही धरातल पर उतरेंगे।

धनलक्ष्मी के., महानिदेशक मत्स्य

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow News: सीतापुर रोड मंडी में धनतेरस पर 1,000 दीपों से दीपोत्सव, किसानों और व्यापारियों का सम्मान

भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर किसानों एवं व्यापारियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना लखनऊ। धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार शाम सीतापुर रोड मंडी एक हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। योगी सरकार की पहल पर संचालित ‘स्वच्छ मण्डी–शुभ मण्डी’ अभियान के अंतर्गत आयोजित दीपोत्सव में किसानों, व्यापारियों, आढ़तियों, पल्लेदारों और मंडी श्रमिकों ने...

उचित दर विक्रेताओं को ₹20.90 करोड़ राज्य अतिरिक्त लाभांश का भुगतान—मनोज कुमार पाण्डेय

जुलाई, 2026 से ₹25 प्रति कुंतल राज्य अतिरिक्त लाभांश लागू लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने आज बापू भवन स्थित अपने कार्यालय में उचित दर विक्रेताओं को राज्य अतिरिक्त लाभांश भुगतान के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए। उन्होंने बताया कि राज्य अतिरिक्त लाभांश के अंतर्गत ₹20,89,90,700 की धनराशि उचित दर...

UP Agriculture Export: RFRAC और APEDA की पहल से कृषि उत्पादों के निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

आर-फैक में ही उपलब्ध होंगी कृषि एवं प्रसंस्कृत उत्पादों की विश्वस्तरीय जांच सुविधाएं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर प्रदेश में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहित करने तथा निर्यातकों को विश्वस्तरीय जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में क्षेत्रीय खाद्य अनुसंधान एवं विश्लेषण केंद्र (आर-फैक/RFRAC),...

Indian Navy INS Trishul Visits Greece: INS Trishul ने ग्रीस के सौडा बे में पोर्ट कॉल पूरा किया

ग्रीस में भारत के राजदूत रवि शंकर ने भी जहाज का दौरा किया डेस्क। भारतीय नौसेना के पोत ‘त्रिशूल’ ने भूमध्य सागर में अपनी तैनाती के हिस्से के रूप में 03 नवंबर 2026 को ग्रीस के सौडा बे में अपना पोर्ट कॉल (बंदरगाह पर कुछ अवधि तक रुकने का कार्यक्रम) पूरा किया। इस यात्रा से...

UP News: हाईवे पर निराश्रित गोवंश मिलने पर CVO पर होगी सख्त कार्रवाई, मंत्री धर्मपाल सिंह ने दिए निर्देश

10 नवंबर को प्रदेश की सभी गौशालाओं में भव्यता से मनेगी गोवर्धन पूजा लखनऊ। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के किसी भी जनपद में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं प्रमुख मार्गों पर निराश्रित गोवंश विचरण करते हुए नहीं पाए जाने चाहिए। यदि किसी जनपद में...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.