TN

TotaRam News

What's Hot

ब्लड मून’ का अद्भुत दृश्य : नक्षत्रशाला में टेलिस्कोप से होगा अवलोकन

Table of Content

लखनऊ। 3 मार्च 2026 की शाम आकाश में एक अत्यंत आकर्षक खगोलीय घटना घटित होगी। इस दिन वर्ष 2026 का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। यदि मौसम साफ रहा तो भारत के अनेक भागों, लखनऊ सहित उत्तर भारत में, इसका अंतिम चरण देखा जा सकेगा। यह ग्रहण विशेष इसलिए भी है क्योंकि पूर्ण अवस्था में चंद्रमा लालिमा लिए दिखाई दे सकता है, जिसे आम भाषा में “ब्लड मून” कहा जाता है। इंदिरा गाँधी नक्षत्रशाला, लखनऊ द्वारा नक्षत्रशाला परिसर में जनसामान्य हेतु रात्रि आकाश दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा । इस कार्यक्रम में नक्षत्रशाला द्वारा टेलिस्कोप के माध्यम से चंद्रग्रहण का अवलोकन जनसामान्य को करवाया जायेगा । भारत के अधिकांश हिस्सों में चंद्रमा उस समय उदित होगा जब ग्रहण पहले से जारी रहेगा। लखनऊ में सूर्यास्त 18:08 बजे होगा, इसलिए चंद्रमा पूर्व दिशा में क्षितिज के पास दिखाई देगा। उस समय ग्रहण का पूर्ण चरण समाप्त हो चुका होगा। किन्तु आंशिक चरण जारी रहेगा। इस दौरान चंद्रमा हल्का धुंधला या लालिमा लिए दिखाई दे सकता है। लखनऊ से चंद्रग्रहण को देखने की अधिकतम संभावित अवधि लगभग 39 मिनट हो सकती है। इस विशेष कार्यक्रम को सायंकाल से रात्रि 19:00 बजे तक संचालित किया जायेगा । यह कार्यक्रम नि:शुल्क होगा एवं उत्तर प्रदेश अमेच्योर एस्ट्रोनॉमर्स क्लब के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन करवाया जायेगा ।

वास्तव में चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। पूर्णिमा की रात यह घटना संभव होती है। जैसे-जैसे पृथ्वी की छाया चंद्रमा को ढकती है, चंद्रमा धीरे-धीरे धुंधला पड़ने लगता है और पूर्ण अवस्था में लाल या तांबे जैसा दिखाई दे सकता है। जब पृथ्वी सूर्य के प्रकाश को सीधे चंद्रमा तक पहुँचने से रोकती है, तब सूर्य का प्रकाश पृथ्वी के वायुमंडल से होकर मुड़ता और छनता हुआ चंद्रमा तक पहुँचता है। हमारा वायुमंडल नीली रोशनी को अधिक बिखेर देता है और लाल रोशनी को आगे जाने देता है। यही कारण है कि सूर्यास्त लाल दिखाई देता है और इसी कारण पूर्ण चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा लालिमा लिए दिखता है।

लखनऊ में चंद्र ग्रहण का समय निम्नवत हैं-

  1. लखनऊ में सूर्यास्त का समय 18:08
  2. उपछायी चन्द्र ग्रहण का प्रारंभ 14:14
  3. आंशिक चन्द्र ग्रहण का प्रारंभ 15:20
  4. पूर्ण चन्द्र ग्रहण प्रारंभ 16:34
  5. पूर्ण चन्द्र ग्रहण की समयावधि 59 मिनट्स
  6. पूर्ण चन्द्र ग्रहण का समापन 17:33
  7. आंशिक चन्द्र ग्रहण समाप्त 18:47
  8. उपछायी चन्द्र ग्रहण समापन 19:53
  9. लखनऊ में चन्द्र ग्रहण के दिखाई देने की संभावित अवधि
    चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर की कक्षा से लगभग 5° झुकी हुई है। इसी कारण हर पूर्णिमा पर पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर नहीं पड़ती। केवल जब तीनों खगोलीय पिंड बिल्कुल एक सीध में आ जाते हैं, तभी ग्रहण संभव होता है। चंद्र ग्रहण खगोल विज्ञान का प्रत्यक्ष प्रयोगशाला जैसा उदाहरण है। यह पृथ्वी के वायुमंडल के प्रकाश प्रकीर्णन (Rayleigh Scattering) को समझने का अवसर देता है। ऐतिहासिक रूप से ग्रहणों ने खगोलीय गणनाओं और समय मापन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस प्रकार 3 मार्च 2026 का पूर्ण चंद्र ग्रहण खगोल प्रेमियों और आम नागरिकों के लिए एक अनूठा अवसर है। जिसके लिए नक्षत्रशाला द्वारा चंद्रग्रहण को देखने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन सायंकाल से रात्रि 19:00 बजे तक संचालित किया जायेगा ।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

पवित्र प्रदर्शनी के प्रारंभिक दो दिनों में 11,969 अनुयायी टीजीएल मठ पहुंचे डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में थुबचोग गत्सेल लिंग (टीजीएल) मठ (लोअर गोम्पा) में शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पवित्र प्रदर्शनी के अवसर पर हजारों अनुयायियों को भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। प्रदर्शनी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

भगवान श्रीकृष्ण का संस्कृत श्लोक किया साझा डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सभी के लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि की कामना करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। भगवान श्री कृष्ण...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

बरपार गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री ने परिजनों को बंधाया ढांढस संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के पूर्व सांसद एवं भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री उनके पैतृक गांव बरपार पहुंचे और दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर...

आईएनएस सूरत ओमान के मस्कट पहुंचा

भारत-ओमान की मजबूत समुद्री साझेदारी को मजबूती डेस्क। भारतीय नौसैन्य पोत आईएनएस सूरत 8 नवंबर, 2026 को भारत और ओमान की रॉयल नेवी के द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ (समुद्री समीर) के 15वें संस्करण में भाग लेने के लिए ओमान के मस्कट पहुंचा। इस अभ्यास के बाद दोनों देशों की नौसेनाओं की समन्वित गश्त...

जमघट पर अयोध्या के आसमान में फिर साकार हुई रामायण, 2100 ड्रोन ने बिखेरी छटा

अयोध्यावासियों ने 2100 स्वदेशी ड्रोन के जरिए आसमान में देखी रामायण की भव्य झलक अयोध्या। दीपोत्सव की रौनक के बाद जमघट के मौके पर सोमवार की शाम अयोध्या के आसमान में एक बार फिर तकनीक और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्यावासियों के लिए 2100 स्वदेशी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.