TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी में 17 नए संग्रहालय परियोजनाओं का प्रस्ताव, कई जिलों में होंगे म्यूजियम विकसित

Table of Content

UP News: संस्कृति विभाग की बड़ी तैयारी

लखनऊ। वित्तीय वर्ष 2026-27 में संस्कृति विभाग द्वारा संग्रहालयों की स्थापना, विकास एवं क्यूरेशन कार्य की 17 नवीन परियोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। इन परियोजनाओं के तहत संग्रहालयों की स्थापना, उच्चीकरण, नवीनीकरण, क्यूरेशन आदि के कार्य कराए जाएंगे। कुछ परियोजनाओं का शासन स्तर पर निर्णय प्रतीक्षित है, जिसका शीघ्र ही निस्तारण करा दिया जाएगा। संग्रहालयों की स्थापना से जनपद की दुर्लभ वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाएगा तथा नई पीढ़ी को अपनी समृद्धि संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास से जोड़ा जाएगा।

यह जानकारी आज यहां उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद गोरखपुर में गौरव संग्रहालय के क्यूरेशन कार्य हेतु 2250 लाख रूपये की धनराशि प्रस्तावित की गई है। इसी प्रकार बाल संग्रहालय, कन्नौज की स्थापना एवं क्यूरेशन कार्य के लिए 1500 लाख रूपये, जनपद फर्रूखाबाद में संग्रहालय की स्थापना एवं क्यूरेशन कार्य के लिए 2450 लाख रूपये, जनपद कासगंज पुरातत्व संग्रहालय की स्थापना के लिए 1682.58 लाख रूपये तथा जनपद झांसी के चिरगांव में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी के संग्रहालय एवं पुस्तकालय की स्थापना के लिए 05 करोड़ की धनराशि प्रस्तावित की गई है।

जयवीर सिंह ने बताया कि इसी प्रकार जनपद सोनभद्र में संग्रहालय की स्थापना के लिए अनुमानित धनराशि 133.55 लाख रूपये, नई मांग के माध्यम से राज्य संग्रहालय, लखनऊ के उच्चीकरण, नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 150 करोड़ रूपये, नई मांग के माध्यम से राज्य संग्रहालय, मथुरा के उच्चीकरण, नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 100 करोड़ रूपये, जनपद चित्रकूट स्थित महर्षि वाल्मिकी आश्रम लालापुर चित्रकूट के पर्यटन विकास के अंतर्गत संग्रहालय के क्यूरेशन के कार्य हेतु 05 करोड़ रूपये तथा जनपद चित्रकूट के तहसील राजापुर ग्राम पहाड़ी स्थित संत श्री तुलसीदास की जन्मस्थली तुलसीपीठ एवं राजापुर में तुलसी स्मारक के पर्यटन विकास एवं क्यूरेशन के कार्य हेतु 05 करोड़ रूपये की धनराशि प्रस्तावित की गई है।

जयवीर सिंह ने बताया कि हरिऔध कला केन्द्र, आजमगढ़ में संग्रहालय में पुस्तकालय की स्थापना तथा क्यूरेशन कार्य के लिए 05 करोड़ रूपये, जनपद लखनऊ में गुरू गोविंद सिंह स्मृति संस्थान एवं ऐतिहासिक स्मारक (विरासत-ए-खालसा) के निर्माण हेतु 10 करोड़ रूपये, मानव संस्कृति विकास संग्रहालय के लिए 25 करोड़ रूपये की धनराशि प्रस्तावित की गई है। जनपद बलिया, अलीगढ़, सहारनपुर तथा बरेली में संग्रहालयों की स्थापना के लिए उच्च स्तर पर कार्यवाही प्रचलित है। शीघ्र ही इसका समाधान कराकर अग्रेतर कार्यवाही शुरू करा दी जाएगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वर्ण व्यवस्था क्या है? भारतीय दर्शन में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र की अवधारणा

भारतीय दर्शन में वर्ण व्यवस्था: जन्म नहीं, कर्म और विचारों पर आधारित अवधारणा कामेश। लखनऊ। समाज में वर्ण व्यवस्था सदियों या यूं कह लें कि युगों पुरानी व्यवस्था है। समाज चार वर्णों में बांटा गया था। ये देखते हुए कि कौन व्यक्ति किस तरह के जीवन में अधिक रूचि रखता है। व्यक्ति के सोच विचार...

वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ का नया हिंदी गीत ‘कुछ अलग लिखता हूं’

कवि वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ की प्रेरणादायक रचना चांद में दाग सब लिखते,मैं उसकी आग लिखता हूं।विरह में जल रहा सदियों का,वह संभाग लिखता हूं।ताप सूरज की सब लिखते,लिखूं मैं नर्म सांसों को।विनाशों की कथा सबने लिखी,हम लिखते आशों को।बहुत से हंसने वालों के छुपे,मैं दाग लिखता हूं।…… लिखा हर रूप नारी का ,सृजन का...

उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने की तैयारी, मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना में 25 नए पदों पर भर्ती

मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना से मजबूत होगा राज्य का निवेश तंत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप ‘इन्वेस्ट यूपी’ राज्य के निवेश पारिस्थितिकी तंत्र को निरंतर सशक्त बना रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत 25 अतिरिक्त उद्यमी मित्रों...

Lucknow Fake Medicine Case: FSDA और पुलिस ने नकली दवा कारोबार के अवैध नेटवर्क का किया खुलासा

FSDA की छापेमारी में बड़ा खुलासा लखनऊ। नकली एवं अवैध औषधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ और गोंडा में संचालित एक संगठित दवा नेटवर्क का खुलासा किया है। अधिकारियों के अनुसार, 8 और 9 जुलाई 2026 को मुख्यालय से...

काशी विकास को नई दिशा देगा Sustainable Cities Challenge, स्मार्ट मोबिलिटी और क्राउड मैनेजमेंट पर जोर

नवाचार और तकनीक से होगी काशी में बेहतर क्राउड मैनेजमेंट व्यवस्था लखनऊ। काशी के ऐतिहासिक एवं प्राचीन स्वरूप को संरक्षित रखते हुए भीड़ प्रबंधन और सतत शहरी परिवहन (सस्टेनेबल मोबिलिटी) के प्रभावी समाधान विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए होटल क्लार्क में “सस्टेनेबल सिटीज चैलेंज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.