/ Oct 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

UP BC Sakhi Program: ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही योगी सरकार की बीसी सखी योजना

Table of Content

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव-गांव तक पहुंच रही बैंकिंग सेवाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण विकास एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में संचालित “बीसी सखी कार्यक्रम” आज सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व एवं निर्देशन में संचालित यह योजना ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ गांवों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच को भी मजबूत कर रही है। “एक ग्राम पंचायत – एक बीसी सखी” के सिद्धांत पर आधारित यह योजना लाखों ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।
बीसी सखी कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षित कर उनके गांव में बैंकिंग प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने का अवसर प्रदान किया गया है। ये बीसी सखियाँ ग्रामीणों को घर के निकट ही बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं, जिससे बैंक शाखाओं तक जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम हुई है। योजना के माध्यम से समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ-साथ डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता से भी जुड़ रही हैं।
प्रदेश में वर्तमान समय में लगभग 40 हजार बीसी सखियाँ सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। इनके माध्यम से अब तक 44 हजार करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय लेन-देन संपन्न किए जा चुके हैं। बीसी सखियाँ नकद जमा एवं निकासी, आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AePS) के माध्यम से लेन-देन, बैलेंस जांच, बीमा, पेंशन तथा ऋण पुनर्भुगतान जैसी सेवाएं प्रदान कर रही हैं।
बीसी सखी कार्यक्रम ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा का संचार किया है। सुल्तानपुर की प्रियंका मौर्य तथा लखनऊ की अनीता पाल जैसी बीसी सखियाँ प्रतिमाह औसतन 45 हजार रुपये से अधिक का कमीशन अर्जित कर रही हैं। अब तक बीसी सखियों ने 121 करोड़ रुपये से अधिक का कमीशन अर्जित किया है, जो इस योजना की सफलता एवं महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का प्रमाण है।
कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं। बीसी सखियों को डिजिटल उपकरणों से सशक्त बनाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। बैंकों के सीएसआर फंड के माध्यम से इन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने की योजना पर विचार किये जाने के निर्देश दिये गये है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बीसी सखियों की सेवाओं के विस्तार के लिए प्रभावी रणनीति तैयार किए जाने पर बल दिया है। इसके अंतर्गत जन सुविधा केंद्र संचालन, बीमा सेवाएं, आरडी खाता खुलवाने, ऋण वितरण एवं वसूली, पोस्ट ऑफिस योजनाओं तथा भविष्य में आधार अपडेट जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भी बीसी सखियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विचार किया जा रहा है। बड़ी ग्राम पंचायतों में एक से अधिक बीसी सखियों की नियुक्ति का मसौदा तैयार करने पर भी विचार हो रहा है, जिससे सेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुंच को और बेहतर बनाया जा सके।
बीसी सखी कार्यक्रम के प्रभावी संचालन में विभिन्न जनपदों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिल रही है। वर्तमान में प्रयागराज प्रथम स्थान पर, जबकि बरेली एवं शाहजहांपुर क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि बीसी सखी कार्यक्रम महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, वित्तीय समावेशन एवं ग्रामीण विकास का उत्कृष्ट उदाहरण बन चुका है। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य है कि शीघ्र ही सभी ग्राम पंचायतों में सक्रिय बीसी सखी की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि “आत्मनिर्भर ग्रामीण महिला – आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश” के संकल्प को साकार किया जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में बीसी सखी कार्यक्रम ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर घायल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आए दावे की भी हो रही पड़ताल मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने...

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.