TN

TotaRam News

What's Hot

दलहन के निःशुल्क मिनीकिट के लिए पोर्टल पर आवेदन करें किसान- कृषि मंत्री

Table of Content

प्रदेश में दलहन मिनिकिट वितरण में 90 प्रतिशत उपलब्धि, किसानों से योजना का लाभ लेने की अपील

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विधान भवन स्थित कक्ष संख्या 48 में दलहन मिनिकिट वितरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण वितरण की समीक्षा बैठक की। कृषि मंत्री ने प्रदेश के किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में एग्रीदर्शन यूपी पोर्टल पर आवेदन कर दलहन मिनिकिट योजना का लाभ उठाएं।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रदेश स्तर पर दलहन मिनिकिट (चना, मटर और मसूर) के 2,09,378 पैकेट लक्ष्य के सापेक्ष 1,88,045 पैकेट बुक कर 90 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर ली गई है। तोरिया मिनिकिट में भी 30,000 पैकेट के सापेक्ष 23,963 पैकेट (80 प्रतिशत) की बुकिंग पूरी हो चुकी है। मण्डलों में चित्रकूट ने तोरिया में 368 प्रतिशत और बरेली ने 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया, जबकि दलहन में मेरठ मण्डल 174 प्रतिशत और कानपुर मण्डल 156 प्रतिशत उपलब्धि के साथ अग्रणी रहे। जनपदों में अमरोहा, रायबरेली और हमीरपुर में भी मिनिकिट बुकिंग में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई।

फसल बीमा और केसीसी ऋण वितरण की समीक्षा

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रदेश में बीमित किसानों की संख्या खरीफ-2025 के 20.79 लाख से बढ़कर खरीफ-2026 में 23.54 लाख हो गई है, जिसमें कुल आवेदन 83.87 लाख तक पहुंचे हैं। केसीसी के सापेक्ष कुल फसल बीमा सैचुरेशन 61 प्रतिशत से उछलकर 84 प्रतिशत हो गया है, जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की भागीदारी 82 प्रतिशत और को-ऑपरेटिव बैंकों की 83 प्रतिशत रही। इसके साथ ही, खरीफ-2026 में स्थानिक आपदा के पात्र आवेदनों में से 86 प्रतिशत पर त्वरित सर्वेक्षण की कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।

किसान क्रेडिट कार्ड एवं ऋण वितरण की समीक्षा में अवगत कराया गया कि वर्ष 2025-26 में 83.87 लाख केसीसी लक्ष्य के सापेक्ष 77.35 लाख (92 प्रतिशत) वितरण पूर्ण किया गया। वहीं चालू खरीफ मौसम 2026-27 के लिए निर्धारित ₹85,783.09 करोड़ फसली ऋण लक्ष्य के सापेक्ष 31 अगस्त तक ₹58,103.16 करोड़ (68 प्रतिशत) का वितरण किसानों को किया जा चुका है।

बैठक में प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र, विशेष सचिव संजीव रंजन, निदेशक कृषि डॉ. टी.एम. त्रिपाठी, निदेशक सांख्यिकी सुमिता सिंह, कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.