TN

TotaRam News

What's Hot

मध्य प्रदेश में ट्राई ने नेटवर्क गुणवत्ता का किया आकलन

Table of Content

डेस्क। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण – ट्राई (टीआरएआई) – ने जनवरी-फरवरी 2026 के दौरान मध्य प्रदेश लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र के अंतर्गत गुना एवं अशोकनगर शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों और गुना – भोपाल राजमार्ग तक स्वतंत्र ड्राइव परीक्षण (आईडीटी) आयोजित किए। इन परीक्षणों का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि विविध उपयोग परिवेशों में मोबाइल नेटवर्क के वास्तविक प्रदर्शन का आकलन करना था। ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से 30 जनवरी से 2 फरवरी 2026 के दौरान गुना एवं अशोकनगर शहरों तथा गुना – भोपाल राजमार्ग पर 196.7 किलोमीटर शहर मार्ग परीक्षण, 201.2 किलोमीटर राजमार्ग परीक्षण तथा 1.5 किलोमीटर वॉक परीक्षण किया। परीक्षण में 2जी, 3जी, 4जी और 5जी प्रौद्योगिकियों का मूल्यांकन किया गया, जिससे विभिन्न हैंडसेट क्षमताओं वाले उपयोगकर्ताओं के सेवा अनुभव का आकलन किया जा सके। आईडीटी के निष्कर्ष संबंधित सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को आवश्यक कार्रवाई हेतु सूचित कर दिए गए हैं।

आकलित किए गए प्रमुख मानदंड:

  1. वॉइस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, वाक् गुणवत्ता (एमओएस), कवरेज।
  2. डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप दर और वीडियो स्ट्रीमिंग विलंब।

कॉल सेटअप सफलता दर: ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की कॉल सेटअप सफलता दर क्रमशः 99.01 प्रतिशत, 77.71 प्रतिशत, 100.00 प्रतिशत और 98.78 प्रतिशत है।

कॉल ड्रॉप दर – ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की कॉल ड्रॉप दर क्रमशः 0.00 प्रतिशत, 2.51 प्रतिशत, 0.49 प्रतिशत और 1.72 प्रतिशत है।

• वॉयस टेस्टिंग के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में खराब सिग्नल स्ट्रेंथ एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में सिटी आईडीटी रूट पर क्रमशः 1.02 प्रतिशत, 4.51 प्रतिशत, 1.35 प्रतिशत और 3.38 प्रतिशत देखी गई है।

• डेटा परीक्षण के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में खराब सिग्नल स्ट्रेंथ एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में सिटी आईडीटी रूट पर क्रमशः 8.23 प्रतिशत, 7.75 प्रतिशत, 10.41 प्रतिशत और 7.55 प्रतिशत रहा।

• वॉयस टेस्टिंग के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में खराब सिग्नल स्ट्रेंथ एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में हाईवे आईडीटी रूट पर क्रमशः 3.57 प्रतिशत, 31.57 प्रतिशत, 1.36 प्रतिशत और 8.14 प्रतिशत रहा।

• डेटा परीक्षण के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में खराब सिग्नल स्ट्रेंथ एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में हाईवे आईडीटी रूट पर क्रमशः 16.90 प्रतिशत, 42.13 प्रतिशत, 11.44 प्रतिशत और 12.16 प्रतिशत रहा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.