/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

नई दिल्ली में आरएवी का ‘अग्निकर्म’ और ‘रक्तमोक्षण’ पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण

Table of Content

डेस्क। राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ (आरएवी) ने 26-27 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित पश्चिम पंजाबी बाग के धनवंतरी भवन के एआईएसी सेमिनार हॉल में अग्निकर्म और रक्त-मोक्षण पर दो दिवसीय गहन व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम में आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा पद्धति के क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मुकुल पटेल, अध्यक्ष, चिकित्सा मूल्यांकन एवं रेटिंग बोर्ड फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (एमएआरबीआईएसएम), राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा आयोग (एनसीआईएसएम), नई दिल्ली; डॉ. हेमंत पाणिग्राही, प्रभारी निदेशक, केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई), नई दिल्ली; डॉ. रवि गोगिया, चिकित्सा अधिकारी, एमसीडी ज्ञानचंद जोशी आयुर्वेदिक पंचकर्म अस्पताल, नई दिल्ली; डॉ. चंद्रमौलीस्वरन पी., प्रधानाचार्य, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल, कोयंबटूर; तथा डॉ. संतोष भट्टेड, पंचकर्म विभागाध्यक्ष, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), नई दिल्ली शामिल थे।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्‍य उद्देश्य प्रतिभागियों को गहन व्यावहारिक अनुभव, प्रत्यक्ष नैदानिक ​​प्रदर्शन तथा आयुर्वेद की विशिष्‍ट पैरा-सर्जिकल चिकित्‍सा पद्धतियों – अग्निकर्म और रक्त-मोक्षण – की गहरी समझ प्रदान करना था। इन सत्रों को चिकित्सकों और शोधकर्ताओं के बीच व्यावहारिक कौशल और नैदानिक ​​क्षमता को बढ़ाने के लिए जिडजाइन किया गया था। इस पहल ने सहभागी पेशेवरों की नैदानिक ​​क्षमताओं को काफी मजबूत किया है और आयुर्वेदिक शिक्षा, कौशल विकास तथा पारंपरिक चिकित्सीय पद्धतियों के संवर्धन के प्रति राष्‍ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.