TN

TotaRam News

What's Hot

चित्रदुर्ग में ट्राई ने नेटवर्क गुणवत्ता का किया आकलन

Table of Content

डेस्क। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण-ट्राई ने दिसंबर 2025 के दौरान कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र- एलएसए में नेटवर्क गुणवत्ता स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट- आईडीटी के निष्कर्ष जारी किए हैं। इसमें शहर/राजमार्गों के मार्ग भी शामिल हैं। बेंगलुरु स्थित ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय की निगरानी में आयोजित ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों, संस्थागत केंद्रों, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों और उच्‍च गति के सडक गलियारों जैसे विभिन्न उपयोग परिवेश में मोबाइल नेटवर्क का वास्तविक प्रदर्शन आकलन करना था। 2 दिसंबर 2025 से 5 दिसंबर 2025 तक, भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण की टीम ने चित्रदुर्ग शहर और आसपास के 401.2 किलोमीटर क्षेत्र दायरे में विस्तृत परीक्षण किए। इनमें 393.2 किलोमीटर शहरी मार्ग परीक्षण, 13 हॉटस्पॉट और 8 किलोमीटर का पैदल परीक्षण शामिल रहा। परीक्षण में 2जी, 3जी, 4जी और 5जी तकनीकों का मूल्यांकन किया गया। इससे उपयोगकर्ताओं के विभिन्न हैंडसेट क्षमताओं में सेवा अनुभव का पता चला। स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट संबंधी गुणवत्‍ता परीक्षण  के निष्कर्ष सभी संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को आगे आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत करा दिए गए हैं।

मूल्यांकन किए गए प्रमुख मापदंड-

क) वॉइस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, स्पीच क्वालिटी (एमओएस) और कवरेज की जांच की गई।

ख) डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट (डेटा स्थानांतरण), लेटेंसी (डेटा के एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचने में लगने वाला समय या विलंब), जिटर (डेटा पैकेट के पहुंचने के समय में अनियमित बदलाव), पैकेट ड्रॉप दर और वीडियो स्ट्रीमिंग विलंब की जांच की गई।

कॉल सेटअप सफलता दर — एयरटेल, बीएसएनएल, रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड और वीआईएल की ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में कॉल सेटअप सफलता दर क्रमशः 97.90 प्रतिशत, 79.86 प्रतिशत, 96.77 प्रतिशत और 76.10 प्रतिशत है।

कॉल ड्रॉप दर —ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वोडाफोन आ‍इडिया लिमिटेड की कॉल ड्रॉप दर क्रमशः 0.39 प्रतिशत, 3.63 प्रतिशत, 0.98 प्रतिशत और 2.08 प्रतिशत पाई गई।

प्रमुख सेवा गुणवत्ता मापदंडों के आधार पर प्रदर्शन का सारांश

सीएसएसआर: कॉल सेटअप सफलता दर (प्रतिशत में), सीएसटी: कॉल सेटअप समय (सेकंड में), डीसीआर: कॉल ड्रॉप दर (प्रतिशत) और एमओएस: मीन ओपिनियन स्कोर जो दर्शाता है कि उपयोगकर्ताओं को सेवा की गुणवत्ता कैसी लग रही है। यह सामान्यत: आवाज की गुणवत्ता को दर्शाता है। चित्रदुर्गा शहर में किए गए गुणवत्ता मूल्यांकन में आदर्श नगर, सीबारा, बीजापुर (विजयपुरा), ओबावनगथिहल्ली, हुनासेकट्टे, मलप्पनहट्टी, शिवगंगा, होलालकेरे, हेरूर, होसदुर्गा, मदाधकेरे, बीरेनहल्ली, हिरियूर, ऐमंगला, क्यादिग्गेरे, कल्लिरोप्पा, विट्टाला नगर, नंदनहल्ली, मदकारीपुरा, हाइकाल चल्लकेरे, थलाकु, मुस्तुर, बोगलेराहट्टी, जीआर हल्ली, पिल्लेकेरेनहल्ली, आदि जैसे उच्च जनसंख्‍या घनत्व वाले क्षेत्र शामिल रहे।

ट्राई ने चल्लकेरे बस स्टैंड, चल्लकेरे तालुक कार्यालय, चित्रदुर्ग जिला अस्पताल, चित्रदुर्ग केएसआरटीसी बस स्टैंड, चित्रदुर्ग आरटीओ कार्यालय, जिला कलेक्टर कार्यालय चित्रदुर्ग, हिरियुर सरकारी अस्पताल, हिरियूर केएसआरटीसी बस स्टैंड, होसदुर्गा सरकारी अस्पताल, होसदुर्गा नया बस स्टैंड, मुरुगा राजेंद्र माता, ओनाके ओबाव्वा स्टेडियम चित्रदुर्ग और एसजेएम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में वास्तविक स्थितियों का मूल्यांकन किया जो स्थिर उपयोगकर्ता अनुभव को दर्शाता है। 3 से 5 दिसंबर 2025 को एपीएमसी मार्केट, चंद्रवल्ली केरे पार्क, चित्रदुर्ग किला और चित्रदुर्ग रेलवे स्टेशन पर किए गए पैदल परीक्षण में भीड़भाड़ वाले पैदल यात्री माहौल में मोबाइल नेटवर्क गुणवत्‍ता का मापन किया गया। ट्राई  द्वारा ये परीक्षण सटीकता के साथ सही मान देने वाले जांच उपकरणों और मानकीकृत नियमों द्वारा वास्तविक समय में किए गए। इसकी विस्तृत रिपोर्ट  ट्राई  की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए ट्राई के सलाहकार (क्षेत्रीय कार्यालय, बेंगलुरु) श्री ब्रजेंद्र कुमार से ईमेल adv.bengaluru@trai.gov.in या दूरभाष संख्या +91-80-22865004 पर संपर्क किया जा सकता है। 

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

Mexico Earthquake News: 7.4 Magnitude भूकंप से हिली धरती, सुनामी चेतावनी जारी

सुनामी का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी डेस्क। मैक्सिको के दक्षिणी तट पर शुक्रवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। इसका केंद्र चियापास राज्य के प्यूर्टो माडेरो शहर के पास स्थित था, जबकि भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही। कम गहराई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.