TN

TotaRam News

What's Hot

PM Narendra Modi in Somnath: 75वें अमृत महोत्सव में शामिल होंगे पीएम मोदी

Table of Content

Somnath Temple News: पीएम मोदी आज करेंगे विशेष पूजा और ध्वजारोहण

सोमनाथ। गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री Narendra Modi सोमवार को गिर सोमनाथ जिले पहुंचेंगे, जहां वह ऐतिहासिक Somnath Temple में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम सुबह करीब 10:15 बजे शुरू होगा। यह आयोजन पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल सोमनाथ मंदिर भारतीय आस्था, संस्कृति और सभ्यतागत विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे, जिनमें ‘विशेष महापूजा’, ‘कुंभाभिषेक’ और ‘ध्वजारोहण’ समारोह शामिल हैं। ये अनुष्ठान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक माने जाते हैं।

प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और संत समाज को संबोधित भी करेंगे। साथ ही, सोमनाथ मंदिर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के लिए वह एक स्मारक डाक टिकट और विशेष स्मारक सिक्का जारी करेंगे। समारोह में सूर्यकिरण एयर शो भी प्रमुख आकर्षण रहेगा। यह वर्ष 2026 में प्रधानमंत्री मोदी की सोमनाथ मंदिर की दूसरी यात्रा है। इससे पहले जनवरी में उन्होंने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में भाग लिया था, जो मंदिर पर हुए पहले बड़े हमले के 1000 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने 8 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था कि पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर उन्हें एक बार फिर यहां आने का सौभाग्य मिलेगा।

सोमनाथ मंदिर को भारतीय इतिहास में संघर्ष, पुनर्निर्माण और अटूट आस्था का प्रतीक माना जाता है। कई बार विदेशी हमलों का सामना करने के बावजूद मंदिर हर बार नए स्वरूप में पुनः स्थापित हुआ। ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ के माध्यम से मंदिर की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। देशभर से श्रद्धालु और संत इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनने के लिए सोमनाथ पहुंचे हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.