/ Nov 24, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

Prayagraj: Seva Sankalp Abhiyan में 20 हजार से अधिक BJP कार्यकर्ता देखेंगे ‘हनुमान अंश’ फिल्म

Table of Content

76 किलो का केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा प्रयागराज में वृहद कार्य्रकम का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर के साथ ही पीवीआर में केक काटा गया। वहीं हजारों कार्यकर्ताओं को बाबा नीब करौरी के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश निःशुल्क दिखाई गई।

अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित PVR Cinema परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का उद्घाटन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर सेवा कार्य में सहभागिता की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री नन्दी के साथ ही प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी की उपस्थिति में 76 किलोग्राम का केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

20 हजार से अधिक कार्यकर्ता देखेंगे ‘हनुमान अंश’

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सिविल लाइंस स्थित PVR Cinema में 17 से 20 सितंबर तक बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का विशेष प्रदर्शन भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों एवं पन्ना प्रमुखों के लिए किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं एवं उनके परिवारों को फिल्म का निःशुल्क प्रदर्शन कराया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। 17 से 20 सितंबर तक चलने वाले विशेष शो के माध्यम से 20 हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं उनके परिवारों को फिल्म दिखाए जाने की योजना है। अभियान के माध्यम से सेवा, संस्कार और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा से जुड़े संदेश को कार्यकर्ताओं एवं समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

रक्तदान के जरिए सेवा का संकल्प

अभियान के प्रथम दिन PVR परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए इसमें सहभागिता की। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर जलाया ‘आशीर्वाद का दीप’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की संध्या पर मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर उनके साथ ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं उनके परिवारजनों के साथ आत्मीय संवाद किया और प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा एवं आत्मीयता के उत्सव के रूप में मनाया।

नन्दी ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। उनके साथ परिवार के सदस्य की तरह आत्मीयता के साथ समय बिताना संगठन की जड़ों को मजबूत करने वाला भाव है। ‘आशीर्वाद का दीप’ इसी आत्मीय संबंध और सेवा भावना का प्रतीक है।

‘प्रधानमंत्री ने पूरा जीवन देश और देशवासियों की सेवा में लगाया’

मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और नवाचार की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों का उत्थान उनकी प्राथमिकताओं में रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज आत्मविश्वास के साथ वैश्विक पटल पर अपनी नई पहचान बना रहा है। विकास, आत्मनिर्भरता, नवाचार, डिजिटल प्रगति, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के क्षेत्र में देश निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है।

नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों से अधिक का सार्वजनिक जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्धन तथा देश के कमजोर और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण रहा है। उनके जन्मदिवस को सेवा कार्यों के साथ मनाना उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का हम सभी का छोटा सा प्रयास है।

उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता सेवा, संस्कार और सामाजिक सहभागिता के भाव को आगे बढ़ा रहे हैं। रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों की सेवा, धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना से जुड़े कार्यक्रम तथा कार्यकर्ताओं के घरों पर ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्ज्वलित करने जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़ा गया है। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत मंत्री नन्दी ने ककरहा घाट मीरापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी संगीता देवी निषाद के आवास पर आशीर्वाद का दिया जलाकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मंत्री नन्दी ने राजकीय रक्त केंद्र तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय, बेली में आयोजित ‘विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर’ का उद्घाटन कर स्वयं रक्तदान किया। इसके साथ ही, अस्पताल में भर्ती माताओं, बहनों और भाइयों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा फल वितरित किए।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, फूलपुर विधायक दीपक पटेल, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, चौक मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, कीडगंज मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल, मीरापुर मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद निषाद सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण क्षेत्र के भाई-बहन और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महोबा के ककुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरिया के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बुंदेलखंड के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति को जाना

बुंदेलखंड की माटी ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन अब गांवों की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आजीविका को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में महोबा जनपद के ग्रामीण पर्यटन गांव ककुन में दक्षिण कोरिया की वॉन क्वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

देव दीपावली 2026: 24 नवंबर को 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे वाराणसी के गंगा घाट, 2,100 ड्रोन शो होगा खास आकर्षण

दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती होगा आकर्षण  लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म और आस्था की नगरी काशी देव दीपावली के दिव्य उत्सव के लिए सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, तो पूरी नगरी स्वर्णिम आभा से नहा उठेगी। इस अलौकिक छटा के बीच काशी एक बार...

UP Silk Farming: उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन बढ़ाने पर जोर, मंत्री राकेश सचान ने रेशम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

कृषक प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिकों को आमंत्रित करने, भव्य ‘सिल्क एक्सपो’ आयोजित करने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में रेशम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, कृषक...

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती 2026 पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव की शिक्षाओं और भाईचारे का दिया संदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उप मुख्यमंत्री ने कहा...

लखनऊ में भव्य ‘उ.प्र. हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो’ आयोजित करने तथा फैशन शो व बायर-सेलर मीट कराने के निर्देश

टेक्सटाइल पॉलिसी का लाभ धरातल पर पहुंचाने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रगति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.