TN

TotaRam News

What's Hot

“रामनवमी : ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ का वैश्विक संदेश — सपना गोयल”

Table of Content

  • रामनवमी: नैतिकता, मर्यादा और विश्व कल्याण का संदेश
  • सुंदरकांड महा अभियान से देशभर में जुड़ रही मातृशक्तिभारत से विश्व तक
  • ‘रामो विग्रहवान् धर्मः’ की गूंज

लखनऊ। “सुंदरकांड महा अभियान, भारतवर्ष की बने पहचान” की वैश्विक संचालिका सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल के अनुसार रामनवमी केवल एक तिथि या सामान्य पर्व नहीं है, बल्कि यह मानवीय गरिमा, नैतिकता और वैश्विक संतुलन के पुनरुत्थान का प्रतीक है। रामनवमी के मूल में “सर्वे भवन्तु सुखिनः” का भाव समाहित है। वास्तव में रावण का वध केवल एक व्यक्ति का अंत नहीं बल्कि महाज्ञानी परन्तु अहंकारी और अन्यायी के अंत का प्रतीक है। जब समाज से अन्याय मिटता है, तभी ‘विश्व मंगल’ संभव हो सकता है। मौजूदा वैश्विक युद्ध के माहौल में शान्ति और प्रगति के लिए राम के आदर्श अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। वास्तव में राम केवल एक राजा नहीं बल्कि वह ऐसे मर्यादापुरुषोत्तम हैं जिन्होंने संत समाज और पशु-पक्षियों को ही नहीं निषाद समुदाय, भील जनजाति, केवट समाज तक को गले लगाया। इसीलिए कहा गया है कि “रामो विग्रहवान् धर्मः”। अर्थात प्रभु राम, धर्म के साक्षात स्वरूप हैं। इसीलिए प्रभु राम की जीवनदायिनी कथा भारत ही नहीं इंडोनेशिया, थाईलैंड, कंबोडिया और लाओस तक में लोक जीवन का मुख्य अंग है।
रामनवमी के पावन अवसर पर सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल ने कहा कि “सुंदरकांड महा अभियान, भारतवर्ष की बने पहचान” को अभी केवल दो साल ही हुए है, पर इतनी अल्पावधि में ही हिन्दुस्तान के दस राज्यों में जिलों से लेकर दिलों तक को जोड़ा जा सका है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों में मातृशक्तियां न केवल नियमित सुंदरकांड का पाठ कर रही हैं बल्कि मंगलवार और शनिवार को नियमित रूप से नजदीकी मंदिरों में भी सामूहिक सुंदरकांड का पाठ कर रही हैं। बात अकेले उतर प्रदेश की करें तो यहां 25 से अधिक जिलों में सुंदरकांड का पाठ संकल्पित होकर मातृशक्तियां कर रही हैं। तीर्थाटन के अभियान में उत्तराखंड कोटद्वार के प्राचीन सिद्धबली मंदिर, नैमिषारण्य तीर्थ, काशी विश्वनाथ मंदिर, हर की पौड़ी हरिद्वार, रुड़की महादेव मंदिर और प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान मंदिर परिसर एवं कानपुर के आनंदेश्वर महादेव मंदिर के गंगा जी घाट परिसर में भी भव्य सुंदरकाण्ड का पाठ सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल का एकमात्र लक्ष्य है कि संतों और ऋषियों की पावन भूमि, भारत एक बार पुन: विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित हो। दूसरी ओर नवमी के अवसर पर चिनहट स्थित श्री परमानंद हरि हर मंदिर परिसर के अलंकृत परिसर में हवन-भजन-पूजन के उपरांत प्रसाद का वितरण

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow H1N1 Update: 3 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 31

गंभीर लक्षणों वाले मरीजों की RT-PCR जांच जरूरी लखनऊ। लखनऊ। आज 26 सितंबर को जनपद लखनऊ में इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) के 3 नए मरीज पाए गए हैं। तीनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनपद में वर्तमान में H1N1 के कुल 31 एक्टिव केस हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय से प्राप्त गाइडलाइन...

सेवा संकल्प अभियान के तहत चार सीएचसी पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Seva Sankalp Abhiyan में 145 लोगों की जांच और इलाज लखनऊ। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) माल, काकोरी, बख्शी का तालाब और सरोजिनी नगर के मातृ-शिशु (एमसीएच) विंग में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं, जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।...

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.