/ Nov 24, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू के 10 वर्ष पूरे, राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में फोटो प्रदर्शनी देखी

Table of Content

तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू की 10 वर्षों की सेवा पर फोटो प्रदर्शनी आयोजित

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 8 मई, 2026 को नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में भारत के अग्रणी अत्‍यधिक-ऊंचाई के लिए समर्पित बचाव संगठन, तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू (टीएमआर) द्वारा आयोजित ‘राष्ट्र के लिए एक दशक की मौन सेवा’ नामक फोटो प्रदर्शनी का दौरा किया। यह प्रदर्शनी टीएमआर की 10 वर्षों की समर्पित सेवा के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। प्रदर्शनी में टीएमआर द्वारा देश के अत्‍यधिक-ऊंचाई वाले क्षेत्रों में किए गए अभियानों को दर्शाने वाली प्रभावशाली तस्वीरें प्रदर्शित की गईं, जिनमें स्वयंसेवकों के दृढ़ संकल्प और उनके प्रयासों से प्रभावित हुए लोगों के जीवन को उजागर किया गया।
रक्षा मंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में पर्वतीय बचाव दल (टीएमआर) के साहस, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा की सराहना की। उन्होंने कहा, “हमारे सैनिक सीमाओं की रक्षा करते हुए अभूतपूर्व कठिनाइयों का सामना करते हैं। कई बार तो प्रकृति भी उनके विरुद्ध हो जाती है। ऐसे में ये पर्वतीय बचावकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाते हैं। वे सैनिकों का मनोबल बढ़ाते हैं और पर्वतीय क्षेत्रों के निवासियों को आश्वस्त करते हैं कि वे अकेले नहीं हैं। उनका मौन लेकिन प्रभावशाली कार्य भारत की सच्ची भावना को दर्शाता है।”
राजनाथ सिंह ने कहा कि मशीनें सहायता प्रदान करती हैं और प्रणालियां समर्थन देती हैं, लेकिन कर्तव्य की गहरी भावना रखने वाला व्यक्ति ही जीवन बचाने के लिए आगे आता है। उन्होंने कहा कि टीएमआर ने बार-बार यह सिद्ध किया है कि वे इस भावना के सच्चे संरक्षक हैं और यह संगठन केवल बचाव कार्यों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से सीमा स्थिरता, सामुदायिक विश्वास और राष्ट्रीय लचीलेपन को मजबूत कर रहा है।
टीएमआर के संस्थापक हेमंत सचदेव ने प्रदर्शनी को न केवल संगठन की यात्रा का प्रतिबिंब बताया, बल्कि उन सभी स्वयंसेवकों के प्रति भी सम्‍मान प्रकट किया जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ता से अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा, “हमारी मौन सेवा हमेशा राष्ट्र के लिए रही है और हम पहाड़ों में जीवन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां हर बचाव कार्य समय के साथ एक दौड़ है।” इस अवसर पर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महोबा के ककुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरिया के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बुंदेलखंड के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति को जाना

बुंदेलखंड की माटी ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन अब गांवों की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आजीविका को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में महोबा जनपद के ग्रामीण पर्यटन गांव ककुन में दक्षिण कोरिया की वॉन क्वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

देव दीपावली 2026: 24 नवंबर को 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे वाराणसी के गंगा घाट, 2,100 ड्रोन शो होगा खास आकर्षण

दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती होगा आकर्षण  लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म और आस्था की नगरी काशी देव दीपावली के दिव्य उत्सव के लिए सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, तो पूरी नगरी स्वर्णिम आभा से नहा उठेगी। इस अलौकिक छटा के बीच काशी एक बार...

UP Silk Farming: उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन बढ़ाने पर जोर, मंत्री राकेश सचान ने रेशम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

कृषक प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिकों को आमंत्रित करने, भव्य ‘सिल्क एक्सपो’ आयोजित करने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में रेशम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, कृषक...

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती 2026 पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव की शिक्षाओं और भाईचारे का दिया संदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उप मुख्यमंत्री ने कहा...

लखनऊ में भव्य ‘उ.प्र. हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो’ आयोजित करने तथा फैशन शो व बायर-सेलर मीट कराने के निर्देश

टेक्सटाइल पॉलिसी का लाभ धरातल पर पहुंचाने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रगति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.