TN

TotaRam News

What's Hot

राजनाथ सिंह बोले- हिन्द महासागर क्षेत्र में भारत प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता और पसंदीदा सुरक्षा भागीदार

Table of Content

राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना के कमांडरों के दूसरे सम्मेलन को संबोधित किया

नई दिल्ली। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 29 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के द्विवार्षिक कमांडर्स सम्मेलन 2026 के दूसरे संस्करण को संबोधित करते हुए कहा कि भारत हिन्द महासागर क्षेत्र में प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता, पसंदीदा सुरक्षा भागीदार और विश्वास एवं विश्वसनीयता के प्रतीक के रूप में दृढ़ता से खड़ा है और पूरी दुनिया इस क्षेत्र में हमारी रणनीतिक स्थिति और कार्यनीतिक जिम्मेदारी दोनों के विकास की साक्षी है। आज, भीड़भाड़, छल और संदिग्ध गतिविधियों जैसे मुद्दों ने हमारे समुद्री क्षेत्र को पहले से कहीं अधिक जटिल बना दिया है। इसलिए, हमें अपनी निगरानी और प्रतिक्रिया तंत्र को एक नए स्तर पर ले जाना होगा।

राजनाथ सिंह बोले- समुद्री सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना की भूमिका अहम

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय युद्धपोतों की उपस्थिति दक्षिण चीन सागर, भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर तक फैली हुई है, जो समुद्री क्षेत्र में हमारी सैन्य क्षमता को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि सामरिक गहराई और क्षेत्रीय शक्ति प्रदर्शन सुनिश्चित करने में भारतीय नौसेना की भूमिका महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नौसेना के आधुनिकीकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता रेखांकित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, “भारतीय नौसेना ‘विकसित भारत 2047’ के विजन में एक रणनीतिक आधारशिला है। समुद्री सीमाओं की रक्षा करने के अतिक्त, हमारी नौसेना आर्थिक सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता और शक्ति प्रदर्शन को सुदृढ़ करती है।” उन्होंने भारतीय नौसेना से आग्रह किया कि वह भविष्य के लिए तैयार, युद्ध के लिए तैयार और विश्व स्तर पर सम्मानित बल के रूप में खुद को परिवर्तित करते हुए अपनी निरंतर प्रगति को बनाए रखे।

पश्चिम एशिया में संकट के दौरान भारतीय नौसेना की भूमिका की सराहना करते हुए श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘ऊर्जा सुरक्षा अभियान’ के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय ध्वज वाले व्यापारिक जहाजों, विशेष रूप से एलपीजी टैंकरों, की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना एक उत्कृष्ट उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भारत अपने कच्चे तेल का लगभग 85-90 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस का लगभग 50 प्रतिशत समुद्री मार्गों से आयात करता है; इसलिए समुद्री मार्गों की सुरक्षा देश की अर्थव्यवस्था, ऊर्जा आपूर्ति और रक्षा तैयारियों से सीधे तौर पर जुड़ी हुई है।

राजनाथ सिंह बोले- नौसेना के युद्धपोतों में 75% से ज्यादा स्वदेशी सामग्री

रक्षा मंत्री ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता अर्जित करने की दिशा में नौसेना के प्रयासों पर बल देते हुए कहा, “भारतीय नौसेना का युद्धपोत उत्पादन इकोसिस्टम अब वैश्विक मानकों को पूरा कर रहा है। हाल ही में शामिल किए गए युद्धपोतों में 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री है। आने वाले समय में, हमें न केवल अपनी आवश्यकताओं को पूरा करना होगा, बल्कि मित्र देशों को युद्धपोत निर्यात भी करना होगा।”राजनाथ सिंह ने विद्यमान प्रणालियों के महत्व को स्वीकार करते हुए भारत की समुद्री निगरानी व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार की मांग की। उन्होंने कहा कि समुद्री यातायात की बढ़ती मात्रा और जटिलता के लिए उन्नत विश्लेषणात्मक क्षमताओं की आवश्यकता है।

उन्होंने 2026 को भारतीय नौसेना के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष बताया, जिसमें 18 युद्धपोतों को शामिल करने या कमीशन करने की योजना है, जो नौसेना के इतिहास में एक वर्ष में सबसे बड़ी सैन्य वृद्धि होगी। उन्होंने कहा, “ये घटनाक्रम भारत के घरेलू नौसैनिक जहाज निर्माण इकोसिस्टम की बढ़ती परिपक्वता को दर्शाते हैं, साथ ही इस बात पर भी बल देते हैं कि आगे क्षमता बढ़ाना अभी भी आवश्यक है।”

रक्षा मंत्री ने “सभी रैंक, सभी भूमिकाएँ” के दृष्टिकोण के तहत महिला सशक्तिकरण, भर्ती और नवाचार की दिशा में नौसेना के प्रयासों की सराहना करते हुए अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों और विमानों पर महिला अधिकारियों की तैनाती पर प्रकाश डाला। उन्होंने नाविक सागर परिक्रमा सहित नौसैनिक नौवहन अभियानों में महिलाओं की भागीदारी की भी प्रशंसा की। राजनाथ सिंह ने संयुक्त समुद्री बलों के अंतर्गत संयुक्त कार्य बल-154 की कमान संभालने पर भारतीय नौसेना को बधाई दी और इसे क्षेत्रीय सहयोगात्मक सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया। उन्होंने सीटीएफ-154 की कमान भारत के पास रहने के दौरान कोच्चि में आयोजित ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस का भी उल्लेख किया, जिसमें 27 देशों के 276 कर्मी, 76 प्रशिक्षक और विषय-विशेषज्ञ तथा चार अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल थे।

राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना की युद्ध तत्परता को सराहा

रक्षा मंत्री ने लोकयान-26 के लिए आईएनएस सुदर्शनी की तैनाती की सराहना की, जिसने भारत की समुद्री कूटनीति और अमेरिका, अटलांटिक और भूमध्यसागरीय क्षेत्रों में भारतीय प्रवासियों के साथ जुड़ाव को मजबूत किया, साथ ही भारत की समुद्री विरासत को भी प्रदर्शित किया।

उन्होंने अपने संबोधन के समापन में बदलती चुनौतियों के बावजूद पूरे क्षेत्र में उच्च स्तरीय युद्ध तत्परता बनाए रखने और अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए भारतीय नौसेना की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत की समुद्री शक्ति का उद्देश्य केवल समुद्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि जहां भी तिरंगा दिखाई दे, वह सुरक्षा, विश्वास और भरोसे का प्रतीक हो। उन्होंने भारतीय नौसेना को सरकार की सहायता की पुष्टि करते हुए कहा, “यदि समुद्र सुरक्षित हैं, तो भारत सुरक्षित होगा; और यदि भारत सुरक्षित है, तो विकसित भारत का संकल्प और भी सुदृढ़े होगा।”

सम्मेलन के दौरान राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ से भी परस्पर बातचीत की। 29 सितंबर, 2026 से 1 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय शीर्ष स्तरीय सम्मेलन में भारतीय नौसेना के शीर्ष नेतृत्व को प्रचालनगत तैयारियों, समुद्री सुरक्षा और भविष्य की क्षमता विकास की समीक्षा के लिए एक साथ लाया गया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.