TN

TotaRam News

What's Hot

Special Campaign 6.0: नीति आयोग ने स्वच्छता और लंबित मामलों के निपटारे पर शुरू किया विशेष अभियान

Table of Content

Special Campaign 5.0 में नीति आयोग ने किया लंबित मामलों का निपटारा

डेस्क। महात्मा गांधी को “स्वच्छ भारत” की भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के संकल्प के साथ, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने वर्ष 2021 में लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान शुरू किया था। इस अभियान की सफलता को आगे बढ़ाते हुए डीएआरपीजी ने इसे वर्ष 2022, 2023, 2024, 2025 और अब 2026 में भी जारी रखने का निर्णय लिया है। विशेष अभियान 5.0 नवंबर 2025 से अगस्त 2026 तक चलाया गया। जिसका उद्देश्य मंत्रालयों/विभागों द्वारा लोक शिकायतों, सांसदों के संदर्भों, राज्य सरकारों से प्राप्त संदर्भों, अंतर-मंत्रालयी परामर्शों तथा संसदीय आश्वासनों का समयबद्ध और प्रभावी निपटारा सुनिश्चित करना था।

लंबित मामलों के निपटारे और स्वच्छता के लिए विशेष अभियान 5.0 का संचालन नीति आयोग तथा उसके संबद्ध कार्यालयों—विकास निगरानी एवं मूल्यांकन कार्यालय (डीएमईओ) और नीति भवन में स्थित अटल इनोवेशन मिशन द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त, नीति आयोग के नई दिल्ली के नरेला में स्थित राष्ट्रीय श्रम अर्थशास्त्र अनुसंधान एवं विकास संस्थान (एनआईएलईआरडी), ने भी इस अभियान में भाग लिया।

नीति आयोग ने 4,105 लोक शिकायतों का किया निपटारा

अभियान के दौरान लोक शिकायतों, संसदीय आश्वासनों और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से प्राप्त संदर्भों के निपटारे में तेजी आई। नीति आयोग ने 4,105 लोक शिकायतों, 127 पीएमओ संदर्भों, 34 लोक शिकायत अपीलों और 5 संसदीय आश्वासनों का निपटारा किया। इसके अतिरिक्त, फाइलों के निस्तारण और कार्यालयी स्थान के बेहतर उपयोग के माध्यम से लगभग 90 वर्ग फुट स्थान खाली कराया गया। कबाड़ से कुल 1,96,905 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

नीति आयोग पिछले वर्षों में अभियान की सफलता के अनुरूप अब विशेष अभियान 6.0 के लिए तैयार है। इसका उद्देश्य सचिवालय के साथ-साथ संबद्ध/अधीनस्थ कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देना और लंबित मामलों को न्यूनतम करना है। विशेष अभियान के इस संस्करण में सांसदों के संदर्भों, राज्य सरकारों से प्राप्त संदर्भों, अंतर-मंत्रालयी संदर्भों, संसदीय आश्वासनों, पीएमओ संदर्भों, लोक शिकायतों और लोक शिकायत अपीलों के लंबित मामलों के निपटारे तथा अनावश्यक फाइलों एवं दस्तावेजों को हटाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कार्यालयों में समग्र स्वच्छता में सुधार के तहत स्थान के बेहतर प्रबंधन तथा क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्यस्थल के अनुभव को बेहतर बनाने पर विशेष बल दिया जाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Special Campaign 6.0: नीति आयोग ने स्वच्छता और लंबित मामलों के निपटारे पर शुरू किया विशेष अभियान

Special Campaign 5.0 में नीति आयोग ने किया लंबित मामलों का निपटारा डेस्क। महात्मा गांधी को “स्वच्छ भारत” की भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के संकल्प के साथ, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने वर्ष 2021 में लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान शुरू किया था। इस अभियान की सफलता को आगे...

UP में 2030 तक रेबीज उन्मूलन, एंटी-रेबीज टीकाकरण और जागरूकता पर जोर

पशुपालन विभाग एवं Jhpiego द्वारा ‘One Health’ परामर्श कार्यक्रम आयोजित लखनऊ। विश्व रेबीज दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग तथा अंतर्राष्ट्रीय संस्था Jhpiego के संयुक्त तत्वावधान में One Health Consultation on Rabies Prevention and Elimination in Uttar Pradesh विषय पर एक दिवसीय परामर्श कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस...

मछलीपट्टनम-कुरनूल एक्सप्रेस: विजयवाड़ा होकर चलेगी नई त्रि-साप्ताहिक ट्रेन, रेलवे ने दी मंजूरी

गुडीवाड़ा, विनुकोंडा और नंद्याल को सीधी रेल कनेक्टिविटी डेस्क। आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे से विजयवाड़ा होते हुए मछलीपट्टनम और कुरनूल सिटी के बीच एक नई ट्रेन सेवा (जो हफ्ते में तीन दिन चलेगी) को मंज़ूरी दी है। इससे आंध्र प्रदेश...

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

दोनों देशों ने आपसी हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की नई दिल्ली। भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस बैठक के दौरान दोनों देशों ने आपसी हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की। इनमें...

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं

2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को साकार करने में उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गौतम बुद्ध नगर में आयोजित यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के खाद्य प्रसंस्करण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था,...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.