TN

TotaRam News

What's Hot

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने AIIA नई दिल्ली में ‘सौश्रुतम् 2026’ का उद्घाटन किया

Table of Content

राष्ट्रपति मुर्मु का युवाओं से आचार्य सुश्रुत का अनुसरण करने का आह्वान

डेस्क। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज सुश्रुत जयंती के अवसर पर नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में ‘सौश्रुतम् 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्‍थान के एमआरआई सेक्‍शन का भी उद्घाटन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने शल्‍य चिकित्‍सा के जनक माने जाने वाले आचार्य सुश्रुत की जयंती के शुभ अवसर पर आयुर्वेद से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सदियों पहले आचार्य सुश्रुत ने जब शल्य चिकित्सा पद्धति का सूत्रपात किया था, तब वह अपने समय की एक क्रांति से कम नहीं था।

राष्ट्रपति मुर्मु: आचार्य सुश्रुत ने दुनिया को दी शल्य चिकित्सा की नई दिशा

राष्ट्रपति ने कहा कि आचार्य सुश्रुत अनेक जटिल एवं नवाचारपूर्ण शल्य क्रियाओं के प्रवर्तक के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अपने समय में प्‍लास्‍टिक सर्जरी, मोतियाबिंद सर्जरी, ट्यूमर के उपचार और ईएनटी सर्जरी जैसे अनेक क्षेत्रों में नयी पद्धतियों का प्रवर्तन किया। उनके द्वारा रची गयी सुश्रुत संहिता ने केवल भारतीय उपमहाद्वीप को ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व को भी एक नई दिशा प्रदान की है।

राष्ट्रपति ने कहा कि अपनी परंपरा में निहित, मानव-कल्याण के लिए उपयोगी ज्ञान को, बदलते समय के साथ सामंजस्य बिठाते हुए आगे बढ़ाना समाज के लिए हितकर होगा। आयुर्वेद की समग्र जीवन-दृष्टि मानवता के लिए एक वरदान है। हमें यह सुनिश्‍चित करना चाहिए कि यह प्राचीन ज्ञान वर्तमान समय के साथ प्रासंगिक और प्रभावी बना रहे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने आयुर्वेद और योग को विश्व पटल पर नई ऊर्जा के साथ प्रतिष्ठित किया है। उन्‍हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि सरकार शल्य चिकित्सा की इस प्राचीन परंपरा को भी वैज्ञानिक कसौटियों के सभी मानकों पर सफल करने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मानकीकृत दस्तावेज़ीकरण, डिजिटल हैल्‍थ एकीकरण, और आधुनिक विज्ञान की अनुसंधान तकनीकों का सम्‍यक् उपयोग करने से इस प्रणाली की व्यापक वैश्विक स्वीकृति को बल मिलेगा।

राष्ट्रपति मुर्मु: आयुर्वेद का भविष्य युवाओं के हाथों में

राष्ट्रपति ने युवा विद्यार्थियों और अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत कर रहे शोधकर्ताओं से कहा कि आयुर्वेद का भविष्य उनके हाथों में है। उन्‍होंने उन सबको सुझाव दिया कि वे जिज्ञासा, सत्यनिष्ठा, और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ व्यावहारिक शोध और अपने क्षेत्र में उच्‍च कोटि के साक्ष्‍य निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि जहां-जहां उपयुक्त हो, वहां उन्‍हें नई तकनीकों का उपयोग करने से नहीं हिचकना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि वे आचार्य सुश्रुत के दिखाए हुए मार्ग पर चलते हुए चिकित्सा में नैतिकता और रोगियों के प्रति करुणामय सेवा के अपने संकल्प पर सदैव अडिग रहें।

राष्ट्रपति ने यह विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि ‘सौश्रुतम् 2026’ में होने वाले विचार-विमर्श से नए ज्ञान का सृजन होगा और इससे आयुर्वेदिक शल्य चिकित्सा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे सार्थक आयोजनों से समग्र स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में आयुर्वेद के योगदान को बढ़ाने में मदद मिलेगी। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) की ओर से आयोजित त्रिदिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्‍ठी में भारत और अन्य देशों के जाने-माने सर्जन, शिक्षाविद और शोधकर्ता भाग लेंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

JEECUP Polytechnic Counselling 2026: तीसरे चरण की Choice Filling शुरू, 19 जुलाई तक भरें ऑनलाइन विकल्प

16 से 19 जुलाई तक भर सकेंगे चॉइस, अब तक 32,813 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश लखनऊ। प्रवेश सत्र 2026-27 के अंतर्गत मुख्य काउंसिलिंग के तृतीय चरण में ऑनलाइन विकल्प (Choice Filling) भरने की प्रक्रिया आज 16 जुलाई, 2026 से आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो चुकी है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक) के सचिव संजीव कुमार...

रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज का 9वां दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों को दी बधाई

81,882 विद्यार्थियों को प्रदान की गईं उपाधियां, 236 मेधावियों को 242 पदक प्रयागराज / लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय, प्रयागराज का नवम दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। समारोह में कुल 81,882 उपाधियाँ प्रदान की गईं। इनमें 42,960 छात्राएँ...

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) जनता अदालत में 36 प्रकरणों की सुनवाई, 11 शिकायतों का मौके पर समाधान

लखनऊ LDA जनता अदालत में आवंटियों की समस्याओं पर सुनवाई लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में गुरूवार को प्राधिकरण दिवस/जनता अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान रजिस्ट्री, मानचित्र, कब्जे व अवैध निर्माण आदि से सम्बंधित कुल 36 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 11 प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया। वहीं, शेष मामलों में समय-सीमा...

KGMU ट्रॉमा सेंटर में जीवनरक्षक ऑपरेशन, चार लोहे की सरियां निकालकर बचाई युवक की जान

निर्माण हादसे में घायल युवक का KGMU में सफल इलाज लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने एक गंभीर हादसे में घायल 23 वर्षीय युवक का सफल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। निर्माण स्थल पर हुए हादसे के बाद युवक के शरीर में फंसी चार लोहे की सरियों को विशेषज्ञों...

उत्तर प्रदेश में दूध मिलावट पर FDA की बड़ी कार्रवाई, ₹65 लाख के डेयरी उत्पाद जब्त

41 इकाइयों पर छापेमारी, 111 नमूने लिए गए, 144.5 क्विंटल खाद्य पदार्थ जब्त लखनऊ। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, द्वारा निर्गत निर्देशों एवं निर्धारित निरीक्षण बिंदुओं के अनुपालन में खाद्य पदार्थ दूध व दुग्ध उत्पाद यथा दूध ,पनीर, दही, एवं घी में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु चिन्हित जनपदों में अन्तर्जनपदीय टीम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.