TN

TotaRam News

What's Hot

प्रयागराज के कृष्ण मृग आरक्षित क्षेत्र में आकार ले रहा ईको पार्क

Table of Content

मेजा को मिलेगी नई पर्यटन पहचान, स्थानीय रोजगार और कारोबार को भी मिलेगी रफ्तार

लखनऊ/प्रयागराज। प्रयागराज के मेजा स्थित कृष्ण मृग आरक्षित क्षेत्र में विकसित किए जा रहे ईको पार्क एवं पर्यटन सुविधाओं का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। लगभग 4.99 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का करीब 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की इस पहल से क्षेत्र में ईको टूरिज्म को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

वॉच टावर, कैंटीन और बर्ड जोन समेत कई सुविधाएं विकसित

उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों में पर्यटकों की सुविधा और प्राकृतिक वातावरण के संरक्षण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। परियोजना के तहत भव्य प्रवेश द्वार, इंटरलॉकिंग पार्किंग, आकर्षक साइनेज, बैठने की व्यवस्था, आधुनिक टॉयलेट, कैंटीन ब्लॉक, वॉच टावर, चिल्ड्रन एक्टिविटी एरिया, गार्डन लाइट, सेल्फी प्वाइंट और गजीबो हट जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

ईको पार्क में बर्ड एक्टिविटी जोन, हॉर्टिकल्चर एवं लैंडस्केपिंग, सिंचाई व्यवस्था, बायो फेंसिंग और चेन लिंक फेंसिंग का कार्य भी कराया जा रहा है, ताकि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता सुरक्षित रह सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कैंटीन, गार्ड रूम और कई प्रमुख निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि गजीबो एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े कुछ कार्य प्रगति पर हैं।

अक्टूबर 2025 में शुरू हुई इस परियोजना को अप्रैल 2027 तक पूरा किया जाना है। अब तक सरकार की ओर से 3.62 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की जा चुकी है, जिसमें लगभग 3.50 करोड़ रुपये खर्च भी किए जा चुके हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि ईको पार्क बनने के बाद मेजा क्षेत्र प्रदेश के प्रमुख ईको टूरिज्म स्थलों में शामिल हो सकता है। इससे न केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और छोटे कारोबारों को भी बढ़ावा मिलेगा।

मंत्री का बयान: ईको टूरिज्म और स्थानीय विकास पर जोर

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि, “प्रदेश सरकार पर्यटन स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ते हुए ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मेजा स्थित कृष्ण मृग आरक्षित क्षेत्र में विकसित हो रहा ईको पार्क प्राकृतिक पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय रोजगार के लिहाज से महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगा। मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तर प्रदेश के प्राकृतिक और वन्यजीव क्षेत्रों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिले, जिससे पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल सके।“

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.