/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

900 बालिकाओं की सहभागिता से गूंजेगा बेटियों के आत्मसम्मान और समानता का संदेश

Table of Content

महिला दिवस पर योगी सरकार का बड़ा आयोजन, 8 मार्च को लखनऊ में ‘प्रगति-2026’ कार्यक्रम

डेस्क। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर योगी सरकार द्वारा बेटियों के आत्मसम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 8 मार्च को राजधानी लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘प्रगति-2026: आत्मसम्मान से समानता तक एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम समग्र शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से दयाल गेटवे, विभूति खंड, गोमती नगर में आयोजित होगा। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारी तथा यूनिसेफ के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 900 बालिकाएं, शिक्षक, जिला समन्वयक तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि ‘प्रगति-2026’ जैसे आयोजन बेटियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आत्मसम्मान की भावना को मजबूत करने के साथ समाज में लैंगिक समानता के प्रति सकारात्मक संदेश देंगे। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, फ्लैश मॉब, नुक्कड़ नाटक, योग प्रदर्शन और आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया जाएगा, जो महिला सशक्तिकरण और आत्मसम्मान की भावना को प्रदर्शित करेगा। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 20 बालिकाओं और पूर्व छात्राओं को शिक्षा, खेल और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। साथ ही बच्चों द्वारा तैयार की गई कॉमिक बुक्स, प्रेरणादायक कहानियों और अनुभवों को साझा करने के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.