/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

पान और आम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश

Table of Content

लखनऊ। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रदेश में संचालित औद्यानिक विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं के निर्धारित भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की समयबद्ध तरीके से शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए।
बैठक में एकीकृत बागवानी विकास मिशन, ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ माइक्रो इरीगेशन, गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में औद्यानिक विकास योजना, बुंदेलखंड एवं विंध्य क्षेत्र में औद्यानिक विकास योजना, फलपट्टी विकास योजना, पान उत्पादन प्रोत्साहन योजना, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कृषकों हेतु औद्यानिक विकास योजना तथा राजकीय पौधशालाओं में पौध उत्पादन की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने उच्च गुणवत्ता की रोपण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए स्थापित हाईटेक नर्सरी का पूर्ण क्षमता के साथ सफल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में पान उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जनपद रायबरेली में पान की प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाए। इसके साथ ही आम उत्पादन को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं तथा आगामी सीजन में अधिक से अधिक मैंगो बैग आवंटित किए जाएं।
उन्होंने रूफ टॉप गार्डेनिंग योजना के प्रभावी संचालन पर जोर देते हुए कहा कि चयनित जनपदों में विपणन केंद्र स्थापित कर आवश्यक उपकरण और सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि शहरी क्षेत्रों में भी बागवानी को बढ़ावा मिल सके। इसके अलावा प्रदेश के राजमार्गों के किनारे पौधारोपण का कार्य उद्यान विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर किए जाने के लिए भी विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

किसानों के आलू के भंडारण व विपणन में नहीं होगी कोई दिक्कत : मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

बैठक में प्रदेश में आलू के संभावित अच्छे उत्पादन और शीतगृहों में भंडारण की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को आलू के विपणन और भंडारण में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा राज्य के किसानों का एक भी आलू बिना भंडारण और विपणन के शेष नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश स्तर पर आलू नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां से आलू की खुदाई, भंडारण और बाजार भाव की निगरानी की जाएगी। किसान किसी भी समस्या के समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0522-4235733 पर संपर्क कर सकते हैं। बैठक में अधिकारियों को औद्यानिक विकास योजनाओं का सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक किसान इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.