TN

TotaRam News

What's Hot

पीएम मोदी का काशी दौरा:‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ को करेंगे संबोध‍ित

Table of Content

वाराणसी/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे हैं। मंगलवार दोपहर वह वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा बरेका गेस्ट हाउस पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। अपने प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री शाम को बरेका इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनआक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 50 हजार महिलाओं की भागीदारी होने की संभावना है, जो भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं।

प्रधानमंत्री इस अवसर पर करीब 6300 करोड़ रुपये की लागत वाली 163 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही वे उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र के लिए दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें अयोध्या से लोकमान्य तिलक टर्मिनल और बनारस से पुणे के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। दोनों ट्रेनों को विशेष रूप से फूलों और गुब्बारों से सजाया गया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बारात से पहले उठी अर्थी: सड़क हादसे में दुल्हन की मौत

संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए इस हादसे में दुल्हन अर्चना पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बरियारपुर क्षेत्र के गौरकोठी गांव निवासी...

गंगा एक्सप्रेसवे: नए उत्तर प्रदेश की तेज़ रफ्तार का प्रतीक

लखनऊ। 29 अप्रैल 2026 का दिन प्रयागराज सहित पूरे उत्तर प्रदेश के विकास इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया जाएगा। यह केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि नए भारत और नए उत्तर प्रदेश की तेज़ रफ्तार, सशक्त सोच और दूरदर्शी नेतृत्व का...

जनभागीदारी और पारदर्शिता से गांवों के विकास को मिलेगी गति- पंचायती राज मंत्री

लखनऊ। पंचायती राज विभाग द्वारा क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के लिए राज्य स्तरीय एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख सचिव अनिल कुमार उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर , प्रमुख सचिव...

तुर्की से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग तस्कर सलीम डोला, NCB की बड़ी सफलता

डेस्क। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नार्को सिंडिकेट के खिलाफ मोदी सरकार की ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति के अनुरूप, NCB ने आज तुर्की से कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को वापस लाने में एक बड़ी सफलता हासिल की है।X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

उ0प्र0 राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्षता में आयोग की मासिक बैठक सम्पन्न

लखनऊ। उ0प्र0 राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने आज इन्दिरा भवन, लखनऊ में मासिक उ0प्र0 पिछड़ा वर्ग आयोग की मासिक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल व उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली सहित आयोग के सदस्यगण की उपस्थिति में उ0प्र0 सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण हेतु विभिन्न विकास...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.