TN

TotaRam News

What's Hot

वाराणसी में नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो, काशी विश्वनाथ धाम में की विशेष पूजा-अर्चना

Table of Content

वाराणसी। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बुधवार को 14 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो किया और इसके बाद Kashi Vishwanath Dham पहुंचे। पूरे मार्ग पर काशीवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। रोड शो के दौरान जगह-जगह भारी भीड़ उमड़ी। भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर झूमते नजर आए, जबकि आम जनता ने फूल बरसाकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मंदिर के मुख्य द्वार पर 108 बटुकों ने शंखनाद के साथ उनका पारंपरिक स्वागत किया।

मंदिर परिसर में प्रवेश करने के बाद प्रधानमंत्री ने करीब 20 मिनट तक गर्भगृह में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पांच पुजारियों ने उन्हें माला पहनाई और मस्तक पर त्रिपुंड लगाया। पूजा शुरू होने से पहले विशेष पुजारियों ने उनके हाथ धुलवाए, पवित्रता मंत्रों का उच्चारण किया और संकल्प कराया। पूजा Shodashopachara Puja विधि के अनुसार संपन्न हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान का आह्वान किया, पाद्य और अर्घ्य अर्पित किया तथा गंगाजल, हल्दी जल, अक्षत और दूध से बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया। उन्होंने मंदार माला भी अर्पित की और पूरे विधि-विधान का पालन करते हुए श्रद्धा के साथ पूजा संपन्न की।

पूजा के दौरान पुजारियों ने उनके मस्तक पर चंदन का लेपन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने पंचदीप से आरती की और मंदिर की प्रदक्षिणा की। मंदिर से बाहर निकलने पर भाजपा नेताओं ने उन्हें त्रिशूल और डमरू भेंट किया, जिसे उन्होंने हाथ में उठाकर लहराया। इस पूरे कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और जनसमर्थन का अद्भुत संगम देखने को मिला।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

किन्नरों का ‘नेग’ लेना कानूनी अधिकार नहीं, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने किन्नरों द्वारा ‘बधाई’ के नाम पर धन वसूली को कानूनी अधिकार मानने से स्पष्ट इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि बिना किसी वैधानिक प्रावधान के किसी से धन लेना या वसूली करना अवैध है। यह टिप्पणी करते हुए अदालत ने गोंडा निवासी किन्नर रेखा देवी की...

वाराणसी में नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो, काशी विश्वनाथ धाम में की विशेष पूजा-अर्चना

वाराणसी। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बुधवार को 14 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो किया और इसके बाद Kashi Vishwanath Dham पहुंचे। पूरे मार्ग पर काशीवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। रोड शो के दौरान जगह-जगह भारी भीड़...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान शुरू

डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के तहत बुधवार सुबह सात बजे से 142 सीटों पर मतदान शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। इससे पहले 23 अप्रैल को हुए पहले चरण में 152 सीटों पर 93.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। दूसरे चरण में 1,448 उम्मीदवार चुनाव...

महिला सशक्तिकरण विकसित भारत के निर्माण का केंद्र है: डॉ. मनसुख मांडविया

डेस्क। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम तथा खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज ‘स्विगस्‍त्री: सेलिब्रेटिंग वुमेन ऑन द मूव’ कार्यक्रम में भाग लिया। स्विगी द्वारा आयोजित एक इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य महिला डिलीवरी सहयोगियों के जुझारूपन और साहस को सम्मानित करना है। इस कार्यक्रम में स्विगी फूड मार्केटप्लेस और इंस्टामार्ट की...

गोसाईंगंज में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को गोसाईंगंज में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान लगभग 50 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 04 अवैघ प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने की।प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.