TN

TotaRam News

What's Hot

संसदीय कार्य मंत्रालय ने सेवा संकल्प प्रस्ताव पर बैठक की

Table of Content

डेस्क। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा “सेवा तीर्थ” में अपनी पहली बैठक में अपनाए गए “सेवा संकल्प प्रस्ताव” के अनुसरण में, संसदीय कार्य मंत्रालय ने संसद कार्य मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में 02 मार्च 2026 को सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की एक बैठक बुलाई। बैठक की शुरुआत में, “सेवा संकल्प प्रस्ताव” पढ़ा गया। इसके बाद, इसके मार्गदर्शक सिद्धांतों और मंत्रालय के जनादेश के संदर्भ में उनके कार्यान्वयन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को संबोधित करते हुए सचिव ने लोक प्रशासन में “अधिकार की भावना” से “सेवा की भावना” की ओर परिवर्तन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक निर्णय और कार्रवाई के केंद्र में नागरिक ही रहने चाहिए और शासन समर्पण, सत्यनिष्ठा और जवाबदेही से प्रेरित होना चाहिए। सचिव ने श्रद्धा भाव (ईमानदारी और समर्पण की भावना) के साथ आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वाह करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला और अधिकारियों को इस तरह से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया क‍ि वे एक स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ सकें।
विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 12 वर्षों में हासिल की गई विभिन्न उपलब्धियों पर चर्चा की गई। सरकारी विभागों में किए जा रहे विभिन्न संरचनात्मक परिवर्तनों और सुधारों पर विचार-विमर्श किया गया। चर्चाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही, समयबद्ध तरीके से कार्यों का निपटान और संसदीय और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में प्रभावी समन्वय को मजबूत करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। अधिकारियों ने संकल्प में परिकल्पित विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में सेवा और नागरिक-केंद्रित शासन की भावना को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow News: सीतापुर रोड मंडी में धनतेरस पर 1,000 दीपों से दीपोत्सव, किसानों और व्यापारियों का सम्मान

भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर किसानों एवं व्यापारियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना लखनऊ। धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार शाम सीतापुर रोड मंडी एक हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। योगी सरकार की पहल पर संचालित ‘स्वच्छ मण्डी–शुभ मण्डी’ अभियान के अंतर्गत आयोजित दीपोत्सव में किसानों, व्यापारियों, आढ़तियों, पल्लेदारों और मंडी श्रमिकों ने...

उचित दर विक्रेताओं को ₹20.90 करोड़ राज्य अतिरिक्त लाभांश का भुगतान—मनोज कुमार पाण्डेय

जुलाई, 2026 से ₹25 प्रति कुंतल राज्य अतिरिक्त लाभांश लागू लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने आज बापू भवन स्थित अपने कार्यालय में उचित दर विक्रेताओं को राज्य अतिरिक्त लाभांश भुगतान के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए। उन्होंने बताया कि राज्य अतिरिक्त लाभांश के अंतर्गत ₹20,89,90,700 की धनराशि उचित दर...

UP Agriculture Export: RFRAC और APEDA की पहल से कृषि उत्पादों के निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

आर-फैक में ही उपलब्ध होंगी कृषि एवं प्रसंस्कृत उत्पादों की विश्वस्तरीय जांच सुविधाएं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर प्रदेश में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहित करने तथा निर्यातकों को विश्वस्तरीय जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में क्षेत्रीय खाद्य अनुसंधान एवं विश्लेषण केंद्र (आर-फैक/RFRAC),...

Indian Navy INS Trishul Visits Greece: INS Trishul ने ग्रीस के सौडा बे में पोर्ट कॉल पूरा किया

ग्रीस में भारत के राजदूत रवि शंकर ने भी जहाज का दौरा किया डेस्क। भारतीय नौसेना के पोत ‘त्रिशूल’ ने भूमध्य सागर में अपनी तैनाती के हिस्से के रूप में 03 नवंबर 2026 को ग्रीस के सौडा बे में अपना पोर्ट कॉल (बंदरगाह पर कुछ अवधि तक रुकने का कार्यक्रम) पूरा किया। इस यात्रा से...

UP News: हाईवे पर निराश्रित गोवंश मिलने पर CVO पर होगी सख्त कार्रवाई, मंत्री धर्मपाल सिंह ने दिए निर्देश

10 नवंबर को प्रदेश की सभी गौशालाओं में भव्यता से मनेगी गोवर्धन पूजा लखनऊ। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के किसी भी जनपद में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं प्रमुख मार्गों पर निराश्रित गोवंश विचरण करते हुए नहीं पाए जाने चाहिए। यदि किसी जनपद में...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.