TN

TotaRam News

What's Hot

नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के हाईवे कॉरिडोर और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की की समीक्षा

Table of Content

नई दिल्ली में हुई बैठक में कई प्रमुख सड़क परियोजनाओं पर चर्चा, कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को मिलेगी गति

डेस्क। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में प्रस्तावित हाई-स्पीड कॉरिडोर, हाई-डेंसिटी कॉरिडोर और अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग कॉरिडोर की समीक्षा की।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में हुई समीक्षा बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण राजमार्ग विकास परियोजनाओं पर चर्चा की, जिनमें नागपुर-भंडारा खंड का छह लेन का निर्माण, तलोदा-बुरहानपुर खंड का चार लेन का निर्माण, दुर्ग-गडचिरोली-मंचरियाल कॉरिडोर, गडचिरोली-कांकेर (रायपुर-विशाखापत्तनम) कॉरिडोर, ग्वालियर-नागपुर कॉरिडोर, नागपुर-हैदराबाद कॉरिडोर, भंडारा-रायपुर खंड का छह लेन का निर्माण, लखनादोन-दुर्ग-रायपुर कॉरिडोर, नागपुर-अमरावती खंड का छह लेन का निर्माण, एनएच-44 पर मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा-नागपुर बाईपास-बोरखेड़ी खंड और पुणे-सतारा खंड का छह लेन का निर्माण शामिल है।
समीक्षा बैठक में महाराष्ट्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 527 किमी की कुल लंबाई को कवर करने वाली नौ राज्य निर्माण-परिचालन-हस्तांतरण (बीओटी) परियोजनाओं पर भी चर्चा शामिल थी। इन परियोजनाओं में शिरूर-अहिल्यानगर (4-लेन), अहिल्यानगर-वडाला (4-लेन), वडाला-छत्रपति संभाजीनगर (4-लेन), छत्रपति संभाजीनगर-जालना (4-लेन), जालना-वातूर (4-लेन), नांदेड़-नरसी-डेगलुर (4-लेन और 2-लेन), जाम-वरोरा (4-लेन), वरोरा-चंद्रपुर-बामनी (4-लेन) और मलकापुर-चिखली (2-लेन) गलियारे शामिल हैं। इस समीक्षा का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र में सड़क संपर्क को मजबूत करने और आर्थिक विकास को समर्थन देने के लिए परियोजना नियोजन और कार्यान्वयन में तेजी लाना था।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.