/ Jul 21, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

राष्ट्रीय सीमेंट परिषद और Tracexero के बीच कार्बन कैप्चर तकनीक पर साझेदारी

Table of Content

डेस्क। राष्ट्रीय सीमेंट और भवन सामग्री परिषद (एनसीबी) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के अंतर्गत आने वाली एक शीर्ष अनुसंधान व विकास संस्था है। इसने मेसर्स ट्रेसएक्सरो टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है। ट्रेसएक्सरो टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड एक भारतीय प्रौद्योगिकी स्टार्टअप है, जो औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन और कार्बन कैप्चर समाधानों के क्षेत्र में काम कर रही है। यह स्टार्टअप एनसीबी में ही विकसित हुआ है और उन्नत प्रौद्योगिकी आधारित समाधानों के माध्यम से उद्योगों के कार्बन उत्सर्जन को कम करने पर केंद्रित है। इस सहयोग का उद्देश्य सीमेंट और निर्माण सामग्री क्षेत्र के लिए उन्नत कार्बन कैप्चर एंड यूटिलाइजेशन (सीसीयू) प्रौद्योगिकियों के विकास, तकनीकी सत्यापन एवं संभावित व्यावसायीकरण में सहायता करना है।
सीमेंट उद्योग अवसंरचना विकास और आर्थिक विकास के प्रमुख स्तंभों में से एक है। यह क्षेत्र वैश्विक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में लगभग 7 प्रतिशत का योगदान देता है और प्रक्रिया संबंधी उत्सर्जन के कारण इसे कम करना कठिन माना जाता है। कार्बन कैप्चर और यूटिलाइजेशन को सीमेंट उद्योग में नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण उपायों में से एक के रूप में पहचाना गया है। ट्रेसएक्सरो एक ऐसी तकनीक विकसित कर रहा है, जो एक विशेष विलायक प्रक्रिया का उपयोग करके कार्बन डाइऑक्साइड को पकड़ती है और इकट्ठी की गई कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रेफाइट कार्बन और अंततः ग्राफीन में परिवर्तित करती है, जिससे उत्सर्जन को अपशिष्ट धारा के बजाय संभावित रूप से मूल्यवान सामग्री संसाधन में बदल दिया जाता है। एनसीबी भारत में सीमेंट और निर्माण सामग्री क्षेत्र के लिए अनुसंधान, प्रौद्योगिकी विकास एवं औद्योगिक सेवाओं के क्षेत्र में कार्यरत है। एनसीबी अपनी प्रयोगशालाओं, प्रायोगिक सुविधाओं एवं तकनीकी विशेषज्ञता के माध्यम से उद्योग, शिक्षा जगत व उभरते प्रौद्योगिकी विकासकर्ताओं को वैज्ञानिक और तकनीकी सहायता प्रदान करता है। एनसीबी स्टार्ट-अप्स और प्रौद्योगिकी नवप्रवर्तकों के साथ सहयोग के माध्यम से उन स्टार्ट-अप्स का सहयोग करना चाहता है, जो अगली पीढ़ी के समाधानों के विकास एवं सत्यापन में शामिल हैं। यह उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता को बनाए रखते हुए उद्योग जगत को स्थिरता संबंधी चुनौतियों का समाधान करने में मदद कर सकते हैं। यह समझौता 10 मार्च, 2026 को एनसीबी बल्लभगढ़ में एनसीबी के संयुक्त निदेशक और सचिव डॉ. एस. के. चतुर्वेदी और ट्रेसएक्सरो टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापक रीतम चौधरी द्वारा एनसीबी के महानिदेशक डॉ. एल. पी. सिंह तथा एनसीबी के केंद्रों एवं सेवा समूहों के प्रमुखों की उपस्थिति में हस्ताक्षरित किया गया था।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Polytechnic MoU with Adani Skills: पॉलीटेक्निक संस्थान बनेंगे इंडस्ट्री रेडी टैलेंट हब, युवाओं को मिलेगा रोजगार

इंडस्ट्री रेडी स्किल्स और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे लखनऊ। प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल की उपस्थिति में मंगलवार को विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में प्राविधिक शिक्षा विभाग...

UP Animal Husbandry Department Action: प्रयागराज के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित, जानें पूरा मामला

प्रयागराज मंडल के पशुपालन विभाग के अपर निदेशक पर हुई कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के निर्देश पर प्रयागराज मण्डल में तैनात पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, डा0 अनिल कुमार को पशु चिकित्सालय, चाका प्रयागराज को आवंटित बहुउद्देशीय सचल राजकीय वाहन का स्वयं के उपयोग हेतु नियमविरूद्ध अधिग्रहण करने, अनुशासनहीनता,...

UPESSC Principal Recruitment 2026: प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 21 जुलाई से आवेदन शुरू

ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 अगस्त तक अंतिम तिथि लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अशासकीय अनुदानित सह-शिक्षा महाविद्यालयों एवं महिला महाविद्यालयों में प्राचार्य पद के 111 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या-02/2026 जारी कर दिया है। आयोग की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। आयोग के...

Operation Southern Readiness 26-2: Indian Navy ने कोच्चि में शुरू किया बहुराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा प्रशिक्षण अभ्यास

26 देशों के प्रतिनिधि शामिल डेस्क। दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में 20 जुलाई 2026 को चार-दिवसीय बहुराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम, ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2 शुरू हुआ। दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय नौसेना के नेतृत्व वाली संयुक्त कार्य बल 154 (सीटीएफ 154) के तत्वावधान में संयुक्त समुद्री बल (सीएमएफ) के सहयोग से...

President Droupadi Murmu in North Macedonia: भारतीय राष्ट्रपति ने असेंबली को किया संबोधित, भारत-उत्तर मैसिडोनिया संबंधों पर दिया संदेश

भारत के वैश्विक दृष्टिकोण पर रखे विचार डेस्क। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज स्‍कोप्‍ये में उत्तर मैसीडोनिया की राष्ट्रपति डॉ. गोर्डाना सिलजानोव्स्का-दावकोवा की उपस्थिति में वहां की असेम्‍बली के सदस्यों को संबोधित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि भारत, उत्तर मैसीडोनिया गणराज्य को कोई दूर का देश नहीं,...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.