/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

राष्ट्रीय फोटोग्राफी दिवस 2026: भाषा विश्वविद्यालय में फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन

Table of Content

फोटोग्राफी प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा राष्ट्रीय फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “कैम्पस थ्रू माई लेंस” रखा गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को फोटोग्राफी के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर की सुंदरता, शैक्षणिक वातावरण, प्राकृतिक दृश्यों, सांस्कृतिक गतिविधियों और विद्यार्थी जीवन को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित करना था। विद्यार्थियों ने अपने कैमरे और मोबाइल फोन से परिसर से संबंधित आकर्षक एवं मौलिक तस्वीरें प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता एवं निर्णायक के रूप में उपस्थित अमर उजाला के चीफ फोटो जर्नलिस्ट अर्जुन कुमार साहू ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा, “एक अच्छी तस्वीर केवल तकनीकी कौशल का परिणाम नहीं होती, बल्कि यह आपकी दृष्टि (विजन) और कहानी कहने की कला का मिश्रण है। फोटोग्राफी केवल बटन दबाना नहीं, बल्कि क्षण को जीवंत बनाना है। आज के डिजिटल युग में, विद्यार्थी अपनी रचनात्मकता के माध्यम से परिसर की अनकही कहानियों को दुनिया के सामने ला सकते हैं।”

प्रतियोगिता के विजेता

निर्णायक मंडल द्वारा चुनी गई सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों के आधार पर परिणाम निम्नलिखित रहे:

  • प्रथम स्थान: सनी श्रीवास्तव (BAJMC – IIIrd Sem)
  • द्वितीय स्थान: शिवम यादव (B.Sc. – Ist Sem)
  • तृतीय स्थान: अनन्या गौतम (BAJMC – Ist Sem)

कार्यक्रम का संचालन डॉ. नसीब ने किया। मूल्यांकन प्रक्रिया में डॉ. पूनम चौधरी (डीन, फैकल्टी ऑफ सोशल साइंसेज) एवं प्रो. ताथीर फातिमा (डीन, फैकल्टी ऑफ साइंस) का भी विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम के अंत में डॉ. शचीन्द्र शेखर ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों, शिक्षकों, आयोजन समिति के सदस्यों और प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. काज़िम रिज़वी, नदीम, आईशा, कोमल सहित विभाग के अन्य शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.