TN

TotaRam News

What's Hot

मथुरा में 12 वर्ष के विकास पर मीडिया संवाद, केंद्र सरकार की जनकल्याण योजनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा

Table of Content

12 साल के विकास कार्यों पर मीडिया संवाद

मथुरा/लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत शनिवार को मथुरा में मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन, डिजिटल परिवर्तन, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण तथा गरीब उत्थान से जुड़ी उपलब्धियों को विस्तार से साझा किया।

संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का संकल्प धरातल पर साकार हुआ है। सरकार ने योजनाओं के लाभ को सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए डीबीटी और आधार आधारित पारदर्शी व्यवस्था विकसित की है। इसके परिणामस्वरूप लाखों फर्जी लाभार्थियों को हटाया गया तथा लगभग 4.31 लाख करोड़ रुपये की बचत सुनिश्चित हुई।

मथुरा में मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां और जनकल्याण योजनाओं पर चर्चा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 81 करोड़ से अधिक लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया गया। जनधन योजना के अंतर्गत 58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए, जिनमें 32 करोड़ से अधिक महिलाओं के खाते शामिल हैं। मुद्रा योजना के तहत 57 करोड़ से अधिक ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिससे करोड़ों युवाओं और उद्यमियों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देशभर के किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की सहायता सीधे उनके खातों में भेजी जा रही है। अब तक 11 करोड़ से अधिक किसानों को 4.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की जा चुकी है। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के विस्तार से किसानों को सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराया गया है, जिससे कृषि क्षेत्र को मजबूती मिली है।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों गरीब परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच मिला है। देश में 60 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से लगभग 11 करोड़ महिलाओं को निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।

संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया अभियान ने देश की विकास यात्रा को नई गति दी है। भारतनेट परियोजना के माध्यम से 2.14 लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है। सरकारी योजनाओं की निगरानी अब डिजिटल डैशबोर्ड के माध्यम से की जा रही है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) ने सरकारी खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया है।

केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों पर मथुरा में चर्चा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और विकास योजनाओं पर जोर

स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश में 23 नए एम्स एवं मेडिकल संस्थानों को स्वीकृति दी गई है। मिशन इंद्रधनुष के तहत 5.4 करोड़ से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कर स्वच्छता के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव लाया गया है। वहीं जल जीवन मिशन के माध्यम से 16 करोड़ से अधिक घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया है। मंत्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष केवल उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव हैं। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान समृद्धि, डिजिटल परिवर्तन और सुशासन के आधार पर भारत आज आत्मविश्वास के साथ विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने जनपद मथुरा में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 3.10 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि, आयुष्मान भारत, कन्या सुमंगला योजना, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं के माध्यम से लाखों लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई है। जनपद में 9.62 लाख से अधिक आयुष्मान गोल्डन कार्ड जारी किए गए हैं तथा 4.64 लाख से अधिक परिवारों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। मीडिया संवाद कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.