/ Nov 26, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

UP में धान खरीद व्यवस्था पर मनोज पाण्डेय सख्त, किसानों और राइस मिलर्स के हितों का रखा जाएगा ध्यान

Table of Content

किसानों और राइस मिलर्स की समस्याओं के समाधान पर जोर

लखनऊ। प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पाण्डेय से आज प्रदेश के विभिन्न राइस मिलर्स संगठनों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 से संबंधित समस्याओं तथा आगामी धान क्रय नीति के संबंध में अपने सुझाव एवं मांगें प्रस्तुत कीं। प्रतिनिधियों ने चावल उद्योग से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयों, सीएमआर सम्प्रदान, प्रोत्साहन राशि, होल्डिंग चार्ज, परिवहन व्यय तथा विभिन्न क्रय एजेंसियों के स्तर पर लंबित भुगतानों से मंत्री को अवगत कराया।

खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पाण्डेय ने प्रतिनिधियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कहा कि किसानों का हित प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य समय से मिले तथा धान खरीद से लेकर चावल सम्प्रदान तक की पूरी व्यवस्था पारदर्शी, सुगम और व्यावहारिक हो, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

प्रतिनिधियों ने आगामी खरीफ विपणन वर्ष में प्रदेश में धान खरीद का लक्ष्य 100 लाख मीट्रिक टन किए जाने का सुझाव दिया। साथ ही बिजली दरों, श्रम व्यय एवं अन्य उत्पादन लागत में हुई वृद्धि को देखते हुए राइस मिलर्स को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि ₹100 प्रति कुंतल किए जाने की मांग रखी।

किसानों, राइस मिलर्स और क्रय एजेंसियों में बेहतर समन्वय पर जोर

प्रतिनिधियों ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (FRK) की उपलब्धता, सीएमआर सम्प्रदान के लिए गोदामों में स्थान की कमी तथा अन्य व्यावहारिक कारणों से हुई देरी का उल्लेख करते हुए इससे संबंधित प्रोत्साहन राशि एवं अन्य देयों के भुगतान की समस्या के समाधान का अनुरोध किया। संगठनों ने पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस सहित विभिन्न क्रय एजेंसियों के स्तर पर लंबित भुगतान, सीएमआर कार्य से संबंधित देयकों, गन्नी यूजेज चार्ज, सुखन एवं परिवहन व्यय के शीघ्र भुगतान की मांग भी रखी।

प्रतिनिधियों ने राइस मिलर्स को क्रय एजेंसियों की भांति धान खरीद प्रक्रिया में सहभागी बनाने, परिवहन संबंधी व्यवस्था को व्यावहारिक बनाने तथा धान क्रय नीति तैयार करते समय राइस मिलर्स संगठनों के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श किए जाने का भी सुझाव दिया। खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पाण्डेय ने कहा कि राइस मिलर्स धान खरीद एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। किसानों, राइस मिलर्स और क्रय एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा। संगठनों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं एवं सुझावों का विभागीय स्तर पर परीक्षण कराते हुए नियमानुसार उचित एवं व्यावहारिक निर्णय लिया जाएगा।

मंत्री पाण्डेय ने संबंधित अधिकारियों को राइस मिलर्स के नियमानुसार देय लंबित भुगतानों की स्थिति का परीक्षण कर उनके शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी धान खरीद में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा राइस मिलर्स को भी अनावश्यक व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद, अपर आयुक्त (खाद्य एवं रसद) कामता प्रसाद, अपर आयुक्त सत्यदेव, विशेष सचिव अतुल सिंह, आरएफसी मुख्यालय अशोक कुमार पाल सहित विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय होम्योपैथी वैज्ञानिक सम्मेलन में लिया हिस्सा, अनुसंधान और क्लिनिकल साक्ष्यों पर दिया जोर

होम्योपैथी में वैज्ञानिक शोध को बताया जरूरी डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ओडिशा के भुवनेश्वर में होम्योपैथी पर आयोजित राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में शामिल हुईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि होम्योपैथी भारत की विविधतापूर्ण स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है। समय बीतने के साथ-साथ, देश में इसका व्यापक...

Deoria Rojgar Mela 2026: बरहज में 28 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट और ITI पास को मिलेगा नौकरी का मौका

LIC, उत्कर्ष बैंक और श्रीराम फाइनेंस में नौकरी का अवसर देवरिया। जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर, देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में 28 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 9 बजे से बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज, आश्रम बरहज के सामने एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया...

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की डीएम ने की समीक्षा, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई: जिलाधिकारी देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक हुई कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित आरओ, एआरओ एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी गंभीरता एवं तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रतिदिन अधिक से...

LDA Lucknow: निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए बनेगी सेंट्रल लैब

LDA के उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने अभियंत्रण अनुभाग की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में निर्माण सामग्री की जांच के लिए सेंट्रल लैब बनेगी। इससे थर्ड पार्टी जांच में अनावश्यक रूप से होने वाली देरी से कार्य बाधित नहीं होगा। एलडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने बुधवार को अभियंत्रण अनुभाग की समीक्षा...

UP Agriculture Export: UP से कतर के लिए 63 मीट्रिक टन फ्रोजन सब्जियों की पहली खेप रवाना

फर्रुखाबाद से हरी मटर एवं मिश्रित फ्रोजन सब्जियों की पहली निर्यात खेप कतर भेजी गई लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर 20 नवम्बर 2026 को जनपद फर्रुखाबाद से...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.