/ Jun 17, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

राजधानी के घाट, मंदिर और किलों का सौंदर्यीकरण, पर्यटन मानचित्र पर निखर रहा लखनऊ

Table of Content

  • लखनऊ में पर्यटन विकास को मिली नई ऊंचाई, पिछले एक वर्ष में करीब 30 धार्मिक-ऐतिहासिक स्थलों का कायाकल्प पूर्ण
  • उ०प्र० पर्यटन विभाग की बड़ी उपलब्धि, पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूती से प्राचीन स्थलों को मिला नया स्वरूप 
  • गोपेश्वर मंदिर, बुद्धेश्वर मंदिर, एयरपोर्ट स्थित पर्यटन सूचना केंद्र के उच्चीकरण सहित लखनऊ के पर्यटन स्थलों को मिली विशिष्ट पहचान
  • लखनऊ का पर्यटन विकास विरासत संरक्षण और रोजगार की दिशा में अहम कदम- जयवीर सिंह

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पर्यटन को रफ्तार देने के लिए पर्यटन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। वर्ष 2025-26 के दौरान शहर और इसके आसपास के करीब 30 प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण कार्य पूरे कर लिए गए हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से न सिर्फ लखनऊ की समृद्ध विरासत को नई पहचान मिली है, बल्कि शहर का पर्यटन स्वरूप भी अधिक आकर्षक और व्यवस्थित बनकर उभरा है। मंदिरों, घाटों और किलों सहित अन्य स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और पर्यटक सुविधाओं को बेहतर किया गया है। पर्यटन सुविधाओं के विकास से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को पहले से अधिक सुविधाजनक एवं सुखद अनुभव मिल सकेगा।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘लखनऊ की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक समृद्धि को सहेजते हुए उसे आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। विशेष रूप से यूनेस्को ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ़ गैस्ट्रोनॉमी’ के रूप में मिली पहचान ने लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और सशक्त बनाया है। हमारा प्रयास है कि लखनऊ अपनी विरासत, व्यंजन परंपरा और सुव्यवस्थित पर्यटन सुविधाओं के साथ देश-विदेश के पर्यटकों के लिए एक आदर्श गंतव्य बने।’

परियोजनाओं की पूर्णता से पर्यटन विकास को लगे पंख  
लखनऊ में पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास को गति देते हुए विभिन्न परियोजनाओं के तहत कई प्रमुख स्थानों का कायाकल्प किया गया है। इसके अंतर्गत रिसालदार पार्क स्थित बौद्ध विहार, लालकुआं और कानपुर रोड के संत रविदास बारा बिरवा समेत बक्शी का तालाब क्षेत्र के ग्राम कठवारा स्थित ककरहा बाबा शिव मंदिर में घाट निर्माण व सौंदर्यीकरण कराया गया। गोमती नदी तट पर लल्लू मल घाट का विकास, कल्ली पश्चिम में पर्यटन विभाग की भूमि पर बाउंड्रीवाल निर्माण, महाराजा बिजली पासी किला पर ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था और एयरपोर्ट स्थित पर्यटन सूचना केंद्र का उच्चीकरण भी किया गया है। वहीं, मां चन्द्रिका देवी परिसर, अलीगंज स्थित श्री महावीर जी ट्रस्ट हनुमान मंदिर में मुख्य द्वार निर्माण के साथ मलिहाबाद के श्री गोपेश्वर परिसर, बुद्धेश्वर मंदिर, सरोजनी नगर के श्री रेतेश्वर महादेव शिव मंदिर, मोहनलालगंज के रहमतनगर स्थित शिव मंदिर, चौक की बड़ी काली जी मंदिर और चिनहट के छोहरिया माता मंदिर (बड़की देवी) का भी व्यापक रूप से सौंदर्यीकरण कर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इसी क्रम में आलमबाग कोठी पर फसाड लाइटिंग, माल के ग्राम गान बरौली स्थित बाबा ब्रह्मादेव व हनुमान मंदिर, गोमती नगर विकल्प खंड-2 स्थित मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान, मवई विकासखंड के घटघटा बाबा तीर्थ स्थल, मोहान रोड का धुरधुरी तालाब, ऐशबाग रामलीला मैदान, चिनहट के ग्राम अनौराकला स्थित इमलीबान बाबा मंदिर, चंदर नगर गेट (आलमबाग भवन), कैंट क्षेत्र के छह स्थल, मनकामेश्वर उपवन घाट निर्माण और बीकेटी तहसील के ग्राम कुम्हरावां स्थित प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर सहित कई प्रमुख स्थलों को विकसित किया गया है।  

प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई का विशेष ध्यान
परियोजनाओं के पूर्ण होने से लखनऊ के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की तस्वीर बदल गई है। आगंतुकों को अब बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और सुगम मार्गदर्शन का विशेष ध्यान रखा गया है। पर्यटक सुविधाओं के मद्देनजर अन्य सुविधाओं का विस्तार भी किया गया है, जिससे यहां आने वाले लोगों को पहले के मुकाबले अधिक सहज और सुविधाजनक अनुभव मिल सकेगा।

पर्यटकों को मिलेगा समग्र और बेहतर अनुभव- जयवीर सिंह
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘विकास कार्यों के जरिए लखनऊ की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि ऐसे पर्यटन स्थलों का विकास करना है जहां पर्यटकों को समग्र और बेहतर अनुभव मिल सके। इन परियोजनाओं से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।’

‘लखनऊ में पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर को मिला आधुनिक स्वरूप’
अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि ‘लखनऊ में पूर्ण हुई परियोजनाओं से पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक रूप मिला है। एयरपोर्ट पर्यटन सूचना केंद्र के उन्नयन के साथ मंदिरों, घाटों और सार्वजनिक स्थलों के विकास में पर्यटकों की सुविधा व सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है, जिससे शहर एक संगठित और आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में उभर रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में इन स्थलों को स्मार्ट और डिजिटल सुविधाओं से और अधिक सुसज्जित किया जाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

भारतीय रेल की बड़ी मंजूरी: 755 करोड़ रुपये की चांपा–कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से बढ़ेगी कोयला ढुलाई क्षमता

Totaram.news. बढ़ते कोयला परिवहन, अतिरिक्त माल ढुलाई और नेटवर्क क्षमता में वृद्धि के लिए अत्यधिक इस्तेमाल होने वाले रेल गलियारे का आधुनिकीकरण और उसकी क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। भारत के कोयला-समृद्ध क्षेत्रों में रेलवे की क्षमता में सुधार करते हुए, भारतीय रेल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) की 42 किलोमीटर लंबी...

लखनऊ में उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर

लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति, कासगंज और पीलीभीत रहे सबसे आगे लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के कर-कमलों से मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पुस्तकालय भवन में उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी...

लखनऊ हजरतगंज दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में बड़े मंगल पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन

हजरतगंज हनुमान मंदिर में बड़े मंगल पर भव्य भंडारा लखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार के पावन अवसर पर माननीय कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री, उत्तर प्रदेश सूर्य प्रताप शाही एवं शाही परिवार की ओर से एक भव्य एवं विशाल भंडारे का सफल आयोजन किया...

ऑपरेशन दृष्टि: रांची में भारतीय सेना और वायुसेना का मेगा आई सर्जरी कैंप शुरू, 200 से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

भारतीय सेना करेगी मुफ्त मोतियाबिंद और ग्लूकोमा सर्जरी रांची। ऑपरेशन दृष्टि के तहत एक बड़े स्वास्थ्य सेवा अभियान में, भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना की एक विशेष नेत्र चिकित्सकीय टीम ने मिलिटरी हॉस्पिटल नमकुम, रांची में एक मेगा एडवांस्ड सर्जिकल आई कैंप शुरू किया है। यह कैंप 15-19 जून 2026 के बीच चल रहा है...

उत्तर प्रदेश में पर्यटन विकास को बढ़ावा: 8 जिलों की 33 पर्यटन परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा 31 मार्च, 2026 तक स्वीकृत परियोजनाओं पर शासनादेश जारी करते हुए अवस्थापना विकास की परियोजनाओं पर कार्रवाई शुरू करा दी गई है। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि सभी कार्य निर्धारित तिथि तक गुणवत्ता के साथ पूरा करायें। राज्य सरकार की प्राथमिकता आस्था के साथ विकास और पर्यटन सेक्टर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.