TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ जिला न्यायालय में विशेष लोक अदालत, लंबित ट्रैफिक चालानों का हुआ निस्तारण

Table of Content

मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामलों के त्वरित निपटारे के लिए लगा विशेष शिविर

लखनऊ। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद न्यायालय, लखनऊ में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत न्यायालयों में लंबित यातायात चालान से संबंधित वादों का त्वरित एवं सुगम निस्तारण करना है।

इस विशेष लोक अदालत का आयोजन प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ जैनेन्द्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता एवं कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल संचालन श्री प्रकाश तिवारी अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की सचिव श्रीमती सोनाली पूनिया द्वारा किया गया। सचिव सोनाली पूनिया ने बताया कि इस विशेष आयोजन को लेकर वादकारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर अपने लंबित चालानों का निस्तारण कराया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिक्षा-प्रामाणिक मनुष्य गढ़ने का अनुशासन

हमारे इतिहास में शिक्षा की व्यवस्था आदरणीय कर्तव्य रही है जीवन-यापन के लिए शिक्षा का रोजगार से बांधना अनुचित नहीं है। लेकिन प्रामाणिक मनुष्य तैयार करना सर्वोपरि जरूरत है। प्रामाणिक मनुष्य जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रामाणिक काम करते हैं। प्रामाणिक मनुष्य की राजनीति भी प्रामाणिक होती है। प्रामाणिक मनुष्य अध्यापक होता है, व्यापारी होता...

स्वयं सहायता समूहों की दीदियां स्थापित कर रही नित नये आयाम- केशव प्रसाद मौर्य

गृहिणी से सफल उद्यमी बनीं माला, मेहनत और दूरदर्शिता से बढ़ाई परिवार की आय लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आमदनी में न केवल इजाफा हो रहा है बल्कि नित नये आयाम...

बूथ दिवस पर प्राप्त फॉर्म-6 की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रविष्टि की डीएम ने की समीक्षा

मंडल एवं पिंक बूथ के लिए बूथों का चयन करने के दिए निर्देश देवरिया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के अंतर्गत रविवार को आयोजित बूथ दिवस पर प्राप्त फॉर्म-6 की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रविष्टि की प्रगति की जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जनपद के सभी सात विधानसभा...

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027: जिलाधिकारी ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण

पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश देवरिया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों एवं बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदाता पंजीकरण अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र...

‘कोई मतदाता न छूटे’ के ध्येय वाक्य के साथ प्रदेशभर में आयोजित हुआ विशेष अभियान दिवस

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद गौतमबुद्धनगर में विभिन्न मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के अंतर्गत ‘कोई मतदाता न छूटे’ के ध्येय वाक्य को साकार करने के लिए 29 नवम्बर (रविवार) को प्रदेशभर में चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.