/ Nov 29, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

आगरा के एत्मादपुर स्थित आदिनाथ त्रिमूर्ति जैन मंदिर का 1.05 करोड़ से विकास, जैन पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Table of Content

जैन विरासत के विकास से सरकार ने दिया समान सम्मान का संदेश

आगरा। उत्तर प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण के साथ जैन तीर्थस्थलों के विकास को भी गति दी जा रही है। इसी क्रम में आगरा के एत्मादपुर स्थित ऐतिहासिक श्री आदिनाथ भरत बाहुबली त्रिमूर्ति जैन मंदिर में 1.05 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य पूरे कराए गए हैं। पर्यटन विभाग की ओर से कराए गए इन कार्यों में बहुउद्देशीय भवन का निर्माण, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार, सूचना पट्टों की स्थापना और मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण शामिल है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को कहा कि, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक अल्पसंख्यक समुदाय की आस्था, परंपरा और धार्मिक विरासत को समान आदर और सम्मान दे रही है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले एक समुदाय विशेष की भावनाओं को प्राथमिकता दी गई, जबकि जैन समाज सहित अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की धार्मिक विरासत अपेक्षित उपेक्षा का शिकार रही। वर्तमान सरकार सभी समुदायों को समान महत्व देकर उनके धार्मिक स्थलों का विकास करा रही है।”

मंदिर में निर्मित बहुउद्देशीय भवन से धार्मिक, सामाजिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए स्थान उपलब्ध होगा। वहीं, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं। सूचना पट्टों के माध्यम से मंदिर के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। परिसर में हरियाली और सौंदर्यीकरण के कार्य भी कराए गए हैं।

12 पर्यटन परिपथों में शामिल है जैन परिपथ

दरअसल, उत्तर प्रदेश की जैन विरासत को पर्यटन से जोड़ने के लिए जैन सर्किट विकसित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2022 के तहत चिह्नित 12 पर्यटन सर्किट में जैन सर्किट भी शामिल है। इसके अंतर्गत देवगढ़, हस्तिनापुर, वहेलना, कम्पिल और वाराणसी, फिरोजाबाद व हाथरस के जैन धार्मिक स्थलों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य प्रदेश में जैन धर्म से जुड़े ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को बेहतर पर्यटन सुविधाओं से जोड़ना है।

एत्मादपुर स्थित यह मंदिर भगवान ऋषभदेव यानी आदिनाथ और उनके पुत्रों भरत एवं बाहुबली से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के कारण जैन समाज में विशेष महत्व रखता है। मंदिर का विकास न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को भी मजबूती देगा। जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जैन मंदिरों को आध्यात्मिक पर्यटन के मानचित्र पर प्रमुखता से स्थापित करने और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यूपी में मिलावटी पनीर बनाने वाली 3 डेयरी फैक्ट्रियों पर FSDA का छापा, 3.93 लाख रुपये के खाद्य पदार्थ नष्ट

प्रतापगढ़ में 3.32 लाख रुपये का पनीर, घोल और क्रीम जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट लखनऊ। आमजन को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जारी शुद्ध ही शुभ है अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने प्रतापगढ़ और अमेठी में दूध एवं दुग्ध उत्पादों का निर्माण करने...

लखनऊ में UP Tarang Fest 2026: बच्चों की चित्रकला, रंगोली, नृत्य और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

सी. इन्दुमती ने किया शुभारंभ, बच्चों का बढ़ाया उत्साह लखनऊ। महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘तरंग फेस्ट’ के दूसरे दिन शनिवार को राजधानी लखनऊ के कानपुर रोड, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंडिया लिटरेसी बोर्ड परिसर में विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। प्रातः 10:00 बजे...

उत्तर प्रदेश विशेष लोक अदालत में 25,389 ट्रैफिक चालान मामलों का निस्तारण, एक करोड़ रुपये से अधिक की वसूली

273 प्री-लिटिगेशन और 25,116 लंबित वादों का हुआ निस्तारण लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की सदस्य सचिव डॉ. मनु कालिया ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति अरुण भंसाली के निर्देशन तथा वरिष्ठ न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तर...

लखनऊ जिला न्यायालय में विशेष लोक अदालत, लंबित ट्रैफिक चालानों का हुआ निस्तारण

मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामलों के त्वरित निपटारे के लिए लगा विशेष शिविर लखनऊ। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद न्यायालय, लखनऊ में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत...

आगरा के एत्मादपुर स्थित आदिनाथ त्रिमूर्ति जैन मंदिर का 1.05 करोड़ से विकास, जैन पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

जैन विरासत के विकास से सरकार ने दिया समान सम्मान का संदेश आगरा। उत्तर प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण के साथ जैन तीर्थस्थलों के विकास को भी गति दी जा रही है। इसी क्रम में आगरा के एत्मादपुर स्थित ऐतिहासिक श्री आदिनाथ भरत बाहुबली त्रिमूर्ति जैन मंदिर में 1.05 करोड़ रुपये की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.