TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में बड़े मंगलवार भंडारे में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Table of Content

प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर हजरतगंज, लखनऊ स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के निकट आयोजित भण्डारे मे पहुंचे, जहां उन्होंने संकटमोचन पवनपुत्र श्री हनुमान जी महाराज के चरणों में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की।
उप मुख्यमंत्री ने बजरंगबली से देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना करते हुए सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बने रहने की प्रार्थना की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल द्वारा आयोजित भंडारे में उप मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं एवं भक्तों को प्रसाद वितरित किया तथा प्रसाद ग्रहण भी किया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पवनपुत्र श्री हनुमान जी की कृपा से सभी के जीवन में आरोग्य, उत्साह और समृद्धि का प्रकाश सदैव बना रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.