/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री ने काॅक्लियर इम्प्लांट लाभार्थियों से किया संवाद

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के दिव्यांगजनों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में आज प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने निशांतगंज लखनऊ स्थित दृष्टिबाधित छात्रावास के मीटिंग हाॅल में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की शल्य चिकित्सा अनुदान योजना के अन्तर्गत काॅक्लियर इम्प्लांट सर्जरी के लाभार्थियो एवं उनके अभिभावकों के साथ संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, लखनऊ मण्डल के उप निदेशक द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि जन्म से 03 वर्ष के भीतर अगर सही उपचार उपलब्ध हो सकें कि समाज के दिव्यांग बच्चे भी सामान्य बच्चों की भांति जीवन यापन कर सकते हैं। इसी उद्देश्य के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने प्रत्येक ज़िले में ज़िला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र-डी0डी0आर0सी0 की शुरूआत कर दी गयी है ताकि प्रारम्भिक अवस्था में ही अगर बच्चे में किसी प्रकार की दिव्यांगता हो तो उसका सही समय पर उपचार हो सकें।
इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य उ0प्र0 सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित शल्य चिकित्सा अनुदान योजनान्तर्गत काॅक्लियर इम्प्लांट सर्जरी के लाभार्थी से सीधे संवाद स्थापित करना, उनके अनुभवों को साझा करना एवं अभिभावकों से पोस्ट-इम्प्लांट देखभाल, स्पीच थेरेपी एवं पुनर्वास के सम्बन्ध में फीडबैक प्राप्त करना था। श्री कश्यप ने बताया कि काॅक्लियर इम्प्लांट एक उन्नत चिकित्सीय तकनीक है, जिसके माध्यम से गंभीर श्रवण बाधित बच्चों को सुनने और बोलने की क्षमता विकसित करने में सहायता मिलती है और इस सर्जरी का पूर्ण लाभ प्राप्त करने के लिए सर्जरी के बाद दो वर्ष की स्पीच थेरेपी को अवश्य पूर्ण किया जाए। सरकार की प्रत्येक दिव्यांगजन के प्रति उनकी संवेदना है चाहे वह किसी भी जाति व धर्म से सम्बन्ध रखता हों। उ0प्र0 सरकार की समस्त योजनाओं में किसी प्रकार का भेद-भाव नहीं बरता जाता। योगी सरकार मोदी सरकार के सबका साथ-सबका विकास मंत्र को आत्मसात कर सुशासन की एक नई इबारत लिख रही है। मंत्री ने बताया केन्द्र की मोदी एवं उ0प्र0 की योगी सरकार अपने वित्तीय संसाधनों के माध्यम से दिव्यांगजन को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। भरण-पोषण योजनान्तर्गत पेंशन, जो वर्ष 2017 से पूर्व सिर्फ 300/- मासिक थी, को पांच गुना बढ़ाकर 1500/- रूपये किया गया, दिव्यांग युवक-युवती के विवाह के लिए सरकार द्वारा 35 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता तथा दिव्यांगजन को रोज़गार से जोड़ने हेतु दुकान निर्माण के लिए 20000/- रूपये एवं संचालन के लिए 10000/- रूपये की आर्थिक मदद उपलब्ध करायी जाती है।
संवाद कार्यक्रम में हिमांशु शेखर झा, राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन, उ0प्र0,अमित कुमार राय, उप निदेशक-मुख्यालय, राजेश कुमार मिश्र, लखनऊ मण्डल, शैलेन्द्र सोनकर, उपायुक्त दिव्यांगजन, उ0प्र0 एवं सभी ज़िला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर घायल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आए दावे की भी हो रही पड़ताल मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने...

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.