TN

TotaRam News

What's Hot

UPSTDC लखनऊ दर्शन फैम ट्रिप में प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया रेजीडेंसी, बड़ा इमामबाड़ा और कुकरैल का भ्रमण

Table of Content

107 प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाना लखनऊ का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की ओर से 107 राज्य सेवा प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए विशेष ‘लखनऊ दर्शन’ फैमिलियराइजेशन टूर (फैम ट्रिप) का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य भावी प्रशासनिक अधिकारियों को राजधानी लखनऊ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विरासत से परिचित कराना था, ताकि वे प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को नजदीक से समझ सकें।

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा प्रशिक्षित गाइड के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु अधिकारियों ने रविवार सुबह ‘लखनऊ दर्शन’ प्रारंभ किया। इस विशेष भ्रमण की शुरुआत रेजीडेंसी से हुई, जहां प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी स्मृतियों को करीब से देखा। इसके बाद उन्होंने बड़ा इमामबाड़ा, भूलभुलैया और रूमी दरवाजा (रूमी गेट) का भ्रमण कर अवधकालीन स्थापत्य कला की भव्यता को देखा।

अवध की वास्तुकला और विरासत का लिया अनुभव

तत्पश्चात 107 सदस्यीय दल ने लखनऊ की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रमुख प्रतीकों- छोटा इमामबाड़ा, पिक्चर गैलरी तथा घंटाघर का भ्रमण किया। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को इन धरोहरों के स्थापत्य, सांस्कृतिक समृद्धि एवं ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने अवध की वास्तुकला और लखनऊ की गौरवशाली विरासत को नजदीक से अनुभव किया।

अवधी व्यंजन का स्वाद और कुकरैल की जैव-विविधता ने किया आकर्षित

फैम ट्रिप के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को लखनऊ की विशिष्ट एवं विश्व प्रसिद्ध खानपान संस्कृति से भी रूबरू कराया गया। इस दौरान अधिकारियों ने अवधी व्यंजनों का स्वाद चखते हुए शहर की समृद्ध पाक परंपरा को जाना। इसके उपरांत दल ने कुकरैल पिकनिक स्पॉट का भी भ्रमण किया, जहां प्राकृतिक सौंदर्य, जैव-विविधता तथा इको टूरिज्म की अपार संभावनाओं को निकटता से समझा। इस अवसर पर प्रशिक्षु अधिकारियों को लखनऊ के बहुआयामी पर्यटन स्वरूप और उसकी विशिष्ट पहचान को करीब से जानने का अवसर मिला।

पर्यटन स्थलों की समझ बढ़ाने में सहायक हैं फैम ट्रिप- मंत्री

 उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘फैम ट्रिप जैसे आयोजन पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक धरोहरों और स्थानीय विशेषताओं को नजदीक से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा, प्रदेश में विरासत, संस्कृति, अध्यात्म, प्रकृति और ग्रामीण पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। ऐसे भ्रमण राज्य सेवा प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रदेश की पर्यटन संपदा से परिचित कराने के साथ-साथ पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.