TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में 100 दिवसीय टीबी अभियान: 2.8 लाख लोगों की स्क्रीनिंग, 9,370 नए टीबी मरीज मिले

Table of Content

लखनऊ में 2.8 लाख लोगों की जांच

लखनऊ। टीबी पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है, लेकिन 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान के आंकड़े बताते हैं कि सबसे बड़ी चुनौती बीमारी का उपचार नहीं, बल्कि समय रहते मरीजों की पहचान कर उन्हें जांच और उपचार से जोड़ना है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने बताया कि यह अभियान इस बात का संकेत है कि टीबी आज भी एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कई लोग शुरुआती लक्षणों—लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना, भूख न लगना या बलगम में खून आना—को सामान्य बीमारी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। परिणामस्वरूप मरीज समय पर स्वास्थ्य सेवाओं तक नहीं पहुंच पाते और संक्रमण दूसरों तक फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सक्रिय टीबी खोज अभियान संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

100 दिन में 9370 नए टीबी मरीज मिले, 3560 बिना लक्षण वाले भी चिन्हित

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 2.8 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 39600, व्यक्तियों में संभावित टीबी के लक्षण पाए गए। जांच के बाद 9370 नए मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई और सभी को नि:शुल्क उपचार से जोड़ा गया। अभियान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि 3560 ऐसे मरीजों की भी पहचान की गई, जिनमें टीबी के कोई स्पष्ट लक्षण नहीं थे। समय रहते ऐसे मरीजों का पता लगाकर उन्हें उपचार से जोड़ना संक्रमण के प्रसार को रोकने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि ये आंकड़े केवल मरीजों की संख्या नहीं दर्शाते, बल्कि यह भी बताते हैं कि समुदाय में ऐसे कई टीबी मरीज मौजूद हो सकते हैं, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इसलिए सक्रिय खोज, समय पर जांच, शीघ्र उपचार और जनभागीदारी के माध्यम से ही टीबी संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ा जा सकता है तथा टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।

100 दिन में 301 शिविर, 7800 टीबी मरीजों को मिली पोषण पोटली

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. ए.के. सिंघल ने बताया कि इन 100 दिनों के दौरान 301 आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही अभियान के तहत 1924 निक्षय मित्र प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान से जुड़े और उनके माध्यम से 7800 टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली उपलब्ध कराई गई।

अभियान के दौरान उच्च जोखिम वाली आबादी जैसे पूर्व में टीबी से ग्रसित लोग, टीबी मरीजों के संपर्क में रहने वाले व्यक्ति, कुपोषित लोग, डायबिटीज और एचआईवी से पीड़ित व्यक्ति तथा शराब का सेवन करने वाले लोगों की विशेष रूप से स्क्रीनिंग की गई।
100 दिनों तक चले इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान की । लंबे समय से खांसी, वजन कम होना, लगातार बुखार और रात में पसीना आने जैसे लक्षणों वाले लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिन लोगों में टीबी की आशंका मिली, उनकी एक्स-रे, बलगम जांच और अन्य आधुनिक जांचों के माध्यम से बीमारी की पुष्टि की गई।

अभियान के दौरान मरीजों को केवल उपचार से जोड़ने तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि उन्हें नियमित दवा लेने, उपचार बीच में न छोड़ने और पोषण संबंधी सलाह दी गई। साथ ही, परिवार के सदस्यों की भी जांच कराई गई, ताकि संक्रमण के संभावित मामलों की समय पर पहचान की जा सके।

जनभागीदारी से ही टीबी मुक्त भारत का सपना होगा साकार

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि टीबी के खिलाफ लड़ाई केवल अस्पतालों तक सीमित नहीं रह सकती। बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नेतृत्व, निक्षय मित्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं, निजी चिकित्सकों, आशा कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से ही संभावित मरीजों की समय पर पहचान, उनकी जांच एवं उपचार सुनिश्चित किया जा सकता है। साथ ही लोगों में जागरूकता बढ़ाकर टीबी से जुड़े भ्रम, भेदभाव और सामाजिक कलंक को दूर करना भी उतना ही आवश्यक है। सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी से ही टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से प्राप्त किया जा सकता है।

100 दिवसीय अभियान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि टीबी की चुनौती का सही आकलन केवल अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों से नहीं किया जा सकता। इसके लिए लगातार सक्रिय खोज, समय पर जांच, उपचार की निरंतरता और मजबूत सामुदायिक भागीदारी जरूरी है। यही रणनीति टीबी उन्मूलन की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

JEECUP Polytechnic Counselling 2026: तीसरे चरण की Choice Filling शुरू, 19 जुलाई तक भरें ऑनलाइन विकल्प

16 से 19 जुलाई तक भर सकेंगे चॉइस, अब तक 32,813 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश लखनऊ। प्रवेश सत्र 2026-27 के अंतर्गत मुख्य काउंसिलिंग के तृतीय चरण में ऑनलाइन विकल्प (Choice Filling) भरने की प्रक्रिया आज 16 जुलाई, 2026 से आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो चुकी है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक) के सचिव संजीव कुमार...

रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज का 9वां दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों को दी बधाई

81,882 विद्यार्थियों को प्रदान की गईं उपाधियां, 236 मेधावियों को 242 पदक प्रयागराज / लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय, प्रयागराज का नवम दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। समारोह में कुल 81,882 उपाधियाँ प्रदान की गईं। इनमें 42,960 छात्राएँ...

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) जनता अदालत में 36 प्रकरणों की सुनवाई, 11 शिकायतों का मौके पर समाधान

लखनऊ LDA जनता अदालत में आवंटियों की समस्याओं पर सुनवाई लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में गुरूवार को प्राधिकरण दिवस/जनता अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान रजिस्ट्री, मानचित्र, कब्जे व अवैध निर्माण आदि से सम्बंधित कुल 36 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 11 प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया। वहीं, शेष मामलों में समय-सीमा...

KGMU ट्रॉमा सेंटर में जीवनरक्षक ऑपरेशन, चार लोहे की सरियां निकालकर बचाई युवक की जान

निर्माण हादसे में घायल युवक का KGMU में सफल इलाज लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने एक गंभीर हादसे में घायल 23 वर्षीय युवक का सफल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। निर्माण स्थल पर हुए हादसे के बाद युवक के शरीर में फंसी चार लोहे की सरियों को विशेषज्ञों...

उत्तर प्रदेश में दूध मिलावट पर FDA की बड़ी कार्रवाई, ₹65 लाख के डेयरी उत्पाद जब्त

41 इकाइयों पर छापेमारी, 111 नमूने लिए गए, 144.5 क्विंटल खाद्य पदार्थ जब्त लखनऊ। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, द्वारा निर्गत निर्देशों एवं निर्धारित निरीक्षण बिंदुओं के अनुपालन में खाद्य पदार्थ दूध व दुग्ध उत्पाद यथा दूध ,पनीर, दही, एवं घी में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु चिन्हित जनपदों में अन्तर्जनपदीय टीम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.