TN

TotaRam News

What's Hot

LDA Meeting for International Yoga Day 2026: लखनऊ में योग सप्ताह कार्यक्रमों पर चर्चा

Table of Content

योग सप्ताह की तैयारियों पर चर्चा

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सम्बंध में शनिवार को विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों एवं जनभागीदारी बढ़ाने के सम्बंध में चर्चा की गयी।

बैठक में प्राधिकरण के अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी ने बताया कि 21 जून, 2026 को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। जिसके लिए 15 जून से 21 जून, 2026 तक अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान शहर की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर योग सत्र, जागरूकता कार्यक्रम तथा सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाना है। उन्होंने आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपनी-अपनी सोसाइटियों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें तथा नियमित योगाभ्यास को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन, तनाव मुक्ति एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि योग सप्ताह के दौरान विभिन्न आवासीय परिसरों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने योग सप्ताह के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर सहमति व्यक्त की। इस मौके पर उप सचिव माधवेश कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

योगी सरकार सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को देगी बढ़ावा

बुनकरों को सरकारी खरीद के माध्यम से मिलेगा स्थायी बाजार और रोजगार लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को प्रोत्साहन देने तथा प्रदेश के बुनकरों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में स्थानीय स्तर पर निर्मित हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दे रही है। इसी...

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.