/ Oct 17, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे यात्रा: ओस्लो में व्यापार, ग्रीन एनर्जी और ब्लू इकोनॉमी पर हुई अहम द्विपक्षीय वार्ता

Table of Content

Totaram.news. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओस्लो में नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। भारत और नॉर्वे के बीच घनिष्ठ संबंधों के प्रतीक के रूप में एक विशेष भाव प्रदर्शित करते हुए, आज सुबह ओस्लो हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री स्टोर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने भारत-नॉर्वे संबंधों के संपूर्ण आयामों की समीक्षा की, जिसमें व्यापार और निवेश, भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) पर अनुवर्ती कार्रवाई, जलवायु कार्रवाई और ऊर्जा परिवर्तन, ब्लू इकोनॉमी और ओशिन गवर्नेंस, अनुसंधान एवं उच्च शिक्षा, आर्कटिक व ध्रुवीय सहयोग, अंतरिक्ष और टैलेंट मोबिलिटी शामिल रहे। दोनों देश अपने संबंधों को ‘ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ के रूप में उन्नत करने पर सहमत हुए, जो सतत विकास और हरित प्रगति के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि आर्थिक और व्यावसायिक साझेदारी को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। प्रधानमंत्री ने भारत में नॉर्वेजियन उद्यमों द्वारा अधिक निवेश किए जाने का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने वर्ष 2030 तक भारत और नॉर्वे के बीच वर्तमान व्यापार के मूल्य को दोगुना करने के लक्ष्य को रेखांकित किया और व्यावसायिक प्रतिनिधियों को विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय व्यावसायिक सहयोग की दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि टीईपीए के तहत 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता को पूरा किया जा सके और भारत में एक मिलियन रोजगार के अवसरों का सृजन किया जा सके।

दोनों नेताओं ने अपनी टीमों को ब्लू इकोनॉमी में सहयोग को और प्रगाढ़ करने का निर्देश दिया, जिसमें समुद्री इकोसिस्टम का संरक्षण, जहाज निर्माण (शिपबिल्डिंग), पर्यावरण-अनुकूल नौवहन (ग्रीन शिपिंग), टनलिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर, अंतरिक्ष, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा, नाविकों (सीफेयरर्स) का प्रशिक्षण, मत्स्य पालन और एक्वाकल्चर शामिल हैं। उन्होंने यूएनसीएलओएस के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव में नॉर्वे के शामिल होने का स्वागत किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नॉर्वे को जून 2026 में फ्रांस में आयोजित होने वाले ‘भारत इनोवेट्स 2026’ में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच एक स्टार्ट-अप इनोवेशन हब और ग्रीन इनोवेशन हैकाथॉन स्थापित करने का भी सुझाव दिया।

पर्यावरण और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग को रेखांकित करते हुए, दोनों नेताओं ने कार्बन कैप्चर, यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज (सीसीयूएस), ऑफशोर विंड जैसी विशिष्ट तकनीकों में अधिक सहयोग करने तथा भारत में स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं में नॉर्वे द्वारा बड़े पैमाने पर निवेश किए जाने का आह्वान किया।

दोनों नेताओं ने पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी तौर-तरीकों की पुष्टि करते हुए, आर्कटिक में ध्रुवीय अनुसंधान और लॉजिस्टिक्स को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा, महासागर, जलवायु, स्वास्थ्य, क्रिटिकल मिनरल्स, उभरती प्रौद्योगिकियों और आईटी सहित अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में संयुक्त रूप से कार्य करने पर बल दिया। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में, वे संयुक्त डिग्री कार्यक्रम शुरू करने, डिग्रियों की पारस्परिक मान्यता और छात्रों व फैकल्टी की आवाजाही की संभावनाएं तलाशने पर सहमत हुए।

दोनों नेताओं ने बहुपक्षीय मंचों में सहयोग पर भी चर्चा की और साझा हित के प्रमुख क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। नॉर्वे के प्रधानमंत्री ने एक व्यापक सुधारों वाले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए नॉर्वे के समर्थन को दोहराया।

दोनों नेताओं ने सीमा पार आतंकवाद सहित सभी प्रकार के आतंकवाद की स्पष्ट रूप से एक स्वर में निंदा की और इस खतरे से निपटने के लिए ठोस वैश्विक कार्रवाई का आह्वान किया। दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग और रक्षा औद्योगिक सहयोग में संभावनाओं को रेखांकित किया, डिजिटल पब्लिक गुड्स में तीसरे देश के साथ सहयोग की संभावनाएं तलाशने पर सहमति व्यक्त की तथा डिजिटल ट्रांजिशन को गति देने के लिए मंत्रालयों को डिजिटलीकरण पर एक संयुक्त कार्य समूह स्थापित करने का निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गर्मजोशी से भरे स्वागत के लिए प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर और नॉर्वे की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री स्टोर को भारत आने का निमंत्रण दिया। दोनों नेताओं ने उच्च स्तरीय संपर्कों की निरंतरता को बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.