TN

TotaRam News

What's Hot

जानकीपुरम योजना स्थित जनेश्वर इंक्लेव अपार्टमेेंट आर0डब्ल्यू0ए को हैण्डओवर

Table of Content

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर आर0डब्ल्यू0ए के पदाधिकारियों को सौंपा गया हैंडओवर पत्र

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने जानकीपुरम योजना स्थित जनेश्वर इंक्लेव अपार्टमेंट रेजीडेंट वेलफयर एसोसिएशन को हैंडओवर कर दिया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शनिवार को आर0डब्ल्यू0ए के पदाधिकारियों को कार्यालय में आमंत्रित करके हैंडओवर पत्र सौंपा गया।

एलडीए के उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि जानकीपुरम योजना के सेक्टर-जे (विस्तार) में स्थित जनेश्वर इंक्लेव अपार्टमेंट में 05 टावरों में कुल 525 फ्लैट हैं। निर्माण पूर्ण होने से लेकर अब तक अपार्टमेंट में अनुरक्षण का कार्य प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा था। जिसके सम्बंध में उपाध्यक्ष महोदय द्वारा अनुरक्षण कार्यों का हैंडओवर आर0डब्ल्यू0ए के पक्ष में करने के निर्देश दिये गये थे। जिसके अनुपालन में अपार्टमेंट में रहने वाले आवंटियों के मध्य चुनाव कराकर रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया।

शनिवार को आर0डब्ल्यू0ए0 की अध्यक्ष नेहा श्रीवास्तव एवं सचिव श्री प्रकाश मिश्रा समेत अन्य सदस्यों को प्राधिकरण भवन में आमंत्रित किया गया। जहां अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी एवं ज्ञानेन्द्र वर्मा ने उन्हें हैंडओवर पत्र प्रदान किया। अपर सचिव ने कहा कि आर0डब्ल्यू0ए द्वारा अनुरक्षण कार्यों का हैंडओवर लेने से सोसाइटी में रहने वाले समस्त आवंटियों को बड़ा लाभ होगा। अपार्टमेंट में रहने वाले आवंटी वहां की समस्याओं को ज्यादा बेहतर तरीके समझते हैं। ऐसे में अनुरक्षण कार्य आवंटियों द्वारा चुनी गयी समिति द्वारा किये जाने से समस्याओं का तुरंत व प्रभावशाली तरीके से निराकरण होगा।

हैंडओवर के तहत रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को कॉपर्स फंड के 5,52,04,406 रूपये एफडीआर के रूप में दिये गये हैं। इसके अलावा अनुरक्षण के लिए 10 लाख रुपये आर0डब्ल्यू0ए के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। इस मौके पर मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता मनीष कुलश्रेष्ठ, सहायक अभियंता विनीत कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mailani-Nanpara Train: शारदा नदी के कटान से 1 सितंबर से सभी ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए बंद

शारदा नदी के कटान से लिया गया बड़ा फैसला संजय मिश्र। लखीमपुर खीरी / बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के आखिरी बचे ऐतिहासिक मीटरगेज रेलखंड मैलानी–नानपारा पर ट्रेनों का संचालन 1 सितंबर 2026 से अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जा रहा है। भीरा खीरी और पलिया कलां के बीच उफान पर बह रही शारदा नदी के...

प्रयागराज में राज्य स्तरीय पठन संस्कृति महोत्सव “स्क्रीन से पन्नों तक” का आयोजन

हर घर, हर विद्यालय में किताबों के लिए हो एक जगह और हर दिन हो एक समय पढ़ने के लिए प्रयागराज / लखनऊ। पुस्तकालय प्रकोष्ठ, माध्यमिक शिक्षा विभाग उ.प्र. शासन द्वारा पठन संस्कृति को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को मोबाइल एवं डिजिटल स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक करने तथा उनमें...

Lucknow Cantonment: राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने ₹100 करोड़ की 14 विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन

रक्षा मंत्री ने 4,000 लोगों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ सुनी लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 अगस्त, को उत्तर प्रदेश की लखनऊ छावनी में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 14 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन किया। इनमें राज्य सरकार के...

Aranmula Vallamkali का शुभारंभ, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बताई केरल की सांस्कृतिक विरासत

अरनमुला वल्लमकली केरल की परंपरा और एकता का प्रतीक: उपराष्ट्रपति डेस्क। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पंबा नदी पर अरनमुला उथ्रित्तथी वल्लमकली का शुभारंभ किया। उपराष्ट्रपति ने इस उत्सव को केरलम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भक्ति और शाश्वत परंपराओं का एक गौरवशाली प्रतीक बताया। केरलम के हाल ही में राज्य का नाम बदलने पर जनता...

उत्तर प्रदेश के 223 SC छात्रावासों के लिए ₹12.45 करोड़ मंजूर, असीम अरुण ने दिए निर्देश

विद्यार्थियों को मिलेगा सुरक्षित और बेहतर आवासीय वातावरण लखनऊ। प्रदेश के राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने प्रदेश के सभी 223 राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों के रखरखाव, मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.