TN

TotaRam News

What's Hot

Agra News: कोठी मीना बाजार में बनेगा शिवाजी महाराज स्मारक, CM Devendra Fadnavis ने दिया समर्थन

Table of Content

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से की मुलाकात

मुंबई/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं आगरा दक्षिण से विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से उनके मुंबई स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कर आगरा की ऐतिहासिक कोठी मीना बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज के दिव्य एवं भव्य स्मारक के निर्माण में महाराष्ट्र सरकार की सहभागिता का आग्रह किया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस ऐतिहासिक परियोजना में उत्तर प्रदेश सरकार के साथ पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

औरंगजेब की कैद से मुक्ति स्थल पर बनेगा शिवाजी महाराज स्मारक

योगेन्द्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री फडणवीस को बताया कि उनके नेतृत्व में इतिहासकार प्रो. सुगम आनन्द तथा डॉ. अमि आधार निडर (स्वर्गीय) द्वारा किए गए ऐतिहासिक शोध से यह तथ्य सामने आया कि मुगल सम्राट औरंगजेब ने छलपूर्वक छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके पुत्र को जयपुर के मिर्जा राजा जयसिंह के पुत्र राम सिंह की जिस कोठी में नजरबंद रखा था, वही स्थान आज कोठी मीना बाजार के नाम से जाना जाता है। इसी स्थान से छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने अद्वितीय साहस, बुद्धिमत्ता और रणनीतिक कौशल का परिचय देते हुए मुगल पहरे को धता बताकर ऐतिहासिक रूप से प्रस्थान किया था।

उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक स्थल पर छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक स्थापित कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। योगी सरकार द्वारा कोठी के अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इसके पूर्ण होते ही स्मारक निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

देवेन्द्र फडणवीस ने स्मारक निर्माण में सहयोग का दिया भरोसा

योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सरकार मिलकर ऐसा भव्य स्मारक विकसित करें, जो राष्ट्रीय एकता, भारतीय शौर्य और गौरव का प्रतीक बने। उन्होंने कहा कि आगरा आने वाला प्रत्येक पर्यटक ताजमहल के साथ-साथ छत्रपति शिवाजी महाराज के इस स्मारक का भी दर्शन करे। यह स्मारक नई पीढ़ी को भारत के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के साथ-साथ विश्व के सामने भारतीय पराक्रम और स्वाभिमान का प्रेरक संदेश भी देगा।

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इस पहल की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि महाराष्ट्र सरकार इस ऐतिहासिक स्मारक के निर्माण में उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर कार्य करेगी। मुलाकात के दौरान महाराष्ट्र नेता सुनील कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले योगेन्द्र उपाध्याय ने महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार से भी इस विषय पर विस्तृत चर्चा की थी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.