TN

TotaRam News

What's Hot

UP Tourism: जयवीर सिंह ने बुंदेलखंड की 13 पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा, झांसी को मिलेगी नई पहचान

Table of Content

झांसी मंडल में हेरिटेज, ईको टूरिज्म और मंदिर विकास पर सरकार का बड़ा फोकस

लखनऊ/झांसी। बुंदेलखंड की ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक धरोहरों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के लिए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को झांसी मंडल की पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग की प्रस्तावित और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। इस बैठक में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत लगभग 15 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत वाली 13 नई पर्यटन परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

पर्यटन विभाग की प्रस्तावित परियोजनाओं में झांसी की 8, जालौन की 3 और ललितपुर की 2 योजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का विकास, पर्यटक सुविधाओं का विस्तार और बुंदेलखंड की समृद्ध विरासत को पर्यटन से जोड़ना है।

राजा चंपतराय महल और रघुनाथ महल के विकास पर सरकार का फोकस

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यटन परियोजनाओं का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक स्थल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि एक करोड़ रुपये तक की सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को नवंबर 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाए। साथ ही सभी कार्यदायी संस्थाओं को यह भी निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर शुरू होने वाली परियोजनाओं का उनसे भूमि पूजन कराएं और पूरी हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण भी कराएं।

झांसी जनपद में सर्वाधिक 8 पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इनमें प्राचीन माता मंदिर, सिद्ध बाबा की टोरिया, बालूआ घाट हनुमान मंदिर, श्री चड़कन महाराज मंदिर, बरिया बाली माता मंदिर और श्री हीरामन महाराज मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा पर्यटक सुविधाओं के विकास के प्रस्ताव शामिल हैं। बैठक का सबसे महत्वपूर्ण विषय 17वीं शताब्दी के राजा चंपतराय महल को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत हेरिटेज पर्यटन इकाई के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रहा। इसके अलावा झांसी शहर स्थित मराठा कालीन रघुनाथ महल के संरक्षण, पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण की योजना की भी समीक्षा की गई, जिससे झांसी के हेरिटेज पर्यटन को नई मजबूती मिलेगी।

मंदिरों, संग्रहालयों और ऐतिहासिक स्थलों के विकास की समीक्षा

ललितपुर जनपद में श्री श्री 1008 श्री भुवनेश्वर धाम मंदिर और वनखंडी मंदिर के विकास के प्रस्तावों पर चर्चा हुई। वहीं जालौन में प्राचीन बड़ी माता मंदिर, ऋषि पराशर की तपोस्थली और करण देवी मंदिर के विकास तथा पर्यटक सुविधाओं के विस्तार की योजना प्रस्तुत की गई।

संस्कृति विभाग ने झांसी राजकीय संग्रहालय के आधुनिकीकरण और जालौन में शहीद श्याम सिंह सेंगर स्मारक स्थल के निर्माण की प्रगति की समीक्षा प्रस्तुत की। इसके साथ ही हाथीखाना, रानी महल, महाकालेश्वर मंदिर, लक्ष्मी मंदिर, ललितपुर का गुफा मंदिर, बबीना की खैलार बावली तथा गरौठा स्थित चंदेलकालीन बावली के संरक्षण एवं विकास से जुड़े नए प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा झांसी के चिरगांव में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त संग्रहालय के निर्माण प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। इन परियोजनाओं का उद्देश्य ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करते हुए उन्हें पर्यटन से जोड़ना है।

बंजारो, राम जानकी और शिव मंदिर के विकास पर जोर

धर्मार्थ कार्य विभाग ने बंजारो मंदिर, राम जानकी मंदिर और शिव मंदिर के अनुरक्षण एवं विकास से जुड़े प्रस्ताव बैठक में प्रस्तुत किए। इन योजनाओं का उद्देश्य धार्मिक स्थलों का संरक्षण करने के साथ श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करना है, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिल सके।

बैठक में वर्ष 2022-23 से 2025-26 के बीच स्वीकृत पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण करने, परियोजनाओं की लगातार निगरानी रखने और सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित, 04 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

मतदाता सूची पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर...

LDA Lucknow: नैमिष नगर से IIM रोड तक 9.9 KM ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू, ₹53 करोड़ होंगे खर्च

9.9 KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर आईआईएम रोड से नैमिष नगर होते हुए रैथा रोड से कनेक्ट होगा लखनऊ। किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम...

Global Handwashing Day 2026: लखनऊ के स्कूलों में बच्चों को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

लखनऊ के CHC में जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली और ग्रामीण सीएचसी काकोरी सहित जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय सीएचसी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने का सही...

UP Economy: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य पर मंत्री ए.के. शर्मा की समीक्षा बैठक, नगर विकास और ऊर्जा विभाग को निर्देश

ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं तलाशें लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की भूमिका और योगदान को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत संगम सभागार (लखनऊ) में एक...

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: 12,405 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें अप्लाई

लिखित परीक्षा 3 व 4 दिसंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी लखनऊ/ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सम्बद्ध प्राइमरी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर चयन हेतु चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.